Newsमध्य प्रदेशविशेषसीहोर

राजगढ़ जिले में संभाला भैरूंदा के युवा नेता देवेंद्र शर्मा ने मोर्चा, बनाया जिला आईटी प्रभारी

सीहोर। मध्यप्रदेश की इस समय सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में से एक राजगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के रोडमल नागर और कांग्र्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच में कांटे का मुकाबला हैै। चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। प्रचार-प्रसार में सबसे ज्यादा उपयोग आईटी का किया जा रहा है। हर मतदाता और हर घर तक पहुंचने के लिए सबसे सुलभ संसाधन सोशल मीडिया है और राजगढ़ जिले में इसकी जिम्मेदारी भैरूंदा के युवा नेता देवेंद्र शर्मा को दी गई है। उन्हें राजगढ़ जिले में आईटी का प्रभारी बनाया गया है। वे लगातार राजगढ़ जिले में मोर्चा संभाले हुए हैं और भाजपा को मजबूत करने में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आईटी में भाजपा इस समय सबसे मजबूत है। राजगढ़ के आईटी जिला प्रभारी देवेंद्र शर्मा के साथ में जितेन शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, कमल शर्मा, मांगीलाल दांगी, राधेश्याम कुशवाह, डॉ दिनेश प्रजापति, ओमप्रकाश मीणा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यककर्ता में मैदान में डटे हुए हैं। इनकी टीम लगातार भाजपा सरकार की योजनाएं, भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों सहित अन्य जानकारियां मतदाताओं के घर-घर भेजने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आईटी जिला प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि राजगढ़ जिले में भाजपा बेहद मजबूत स्थिति में है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान राजगढ़ जिले में विकास की गंगा बहाई गई है। जो विकास यहां पर कांग्रेस के शासनकाल में नहीं हुआ वह विकास भाजपा के शासनकाल में हुआ। यहां पर किसानों की खेती के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता है। गांव-गांव में लोगों के घरों तक नल-जल योजना से पानी पहुंच रहा है। गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यकाल में यहां पर अनगिनत विकास कार्य हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti commettono lo stesso errore: aprono un blog senza definire pubblico e obiettivi. Capire come impostare contenuti e identità personale merita un'analisi più attenta. una bevanda molti dimenticano le visite gratuite 2026 Il consiglio degli amici: coltiva patina bianca, benefici La frutta quotidiana sostiene il cervello E se fosse proprio questo il momento giusto per raccontare la tua esperienza? Un blog personale può diventare uno spazio semplice e autentico, dove raccogliere idee, passioni e piccoli episodi da condividere nel tempo.