Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीराजनीतिकरेहटीसीहोर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो मार्ग बताया है उस पर सभी को चलना है : प्रेमनारायण मीणा

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जयंती

रेहटी। भारतीय जनता पार्टी सलकनपुर मंडल द्वारा रेहटी स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्ग पर हम सभी लोगों को चलना है। उन्होंने कहा कि आज हम जो भारतीय जनता पार्टी का वटवृक्ष देख रहे हैं उस वटवृक्ष को सींचने वाले, पार्टी को आज यहां तक लाने वाले सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे कर्मठ, लगनशील कार्यकर्ताओं की ही देन है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो इसका श्रेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को जाता है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवन के साथ हुई। इस दौरान भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, सलकनपुर मंदिर समिति के सदस्य एवं सांवलखेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच रिखीराम यादव, मंडल महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जयंती पर युवा मोर्चा मंडल सलकनपुर द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
चकल्दी मंडल में युवा मोर्चा ने किया पौधरोपण-
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भाजपा के चकल्दी मंडल में युवा मोर्चा द्वारा पौधरोपण किया गया। इससे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद युवा मोर्चा द्वारा हरा-भरा अभियान के तहत दूसरे चरण की शुरूआत की गई। इस दौरान ग्राम पंचायतों में पौधरोपण का कार्य किया गया। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा पौधरोपण किया गया है। इस अवसर पर अमर सिंह चेयरमैन, सुरेश चंद माहेश्वरी, दीनदयाल सिसोदिया, महामंत्री विजय पंवार, पुनीत यादव, अर्जुन मुकाती, भानु प्रताप पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se sprašujete, kako združiti okus in zdravje na krožniku? Koristni nasveti vam pomagajo temo bolje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Med pečenjem in kuhanjem zelenjave je razlika podobna kot med hrustljavim in mehkim zalogajem: oboje je lahko okusno. Z nekaj zelišči in malo olja ohranimo tudi hranilno vrednost.