Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

महिला सशिक्तकरण के बिना भारत शक्तिशाली नहीं बन सकता : मुख्यमंत्री

- भाजपा महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सीहोर में 13 से 15 मई तक चले तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस दौरान अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समापन सत्र से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी प्रशिक्षण वर्ग में पहुंची और उन्होंने ‘नए भारत का विचार : केंद्र सरकार की उपलब्धियां’ विषय पर अपनी बात कही। समापन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती अहिल्या देवी की कर्मभूमि, रानी दुर्गावती, वीरांगना अवंति बाई, रानी कमलापति, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जैसी महान नायिकाओं की धरती रही है। आज भी यहां पर सुमित्रा ताई, फायर ब्रांड नेत्री उमाभारती, धाकड़ नेत्री उषा ठाकुर जैसा नेतृत्व पार्टी के पास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से महिला नेतृत्व को वरीयता दी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाए हैं। महिला सशक्तिकरण के बिना भारत शक्तिशाली राष्ट्र भी कभी नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे सिर्फ एक ही सपना देखते हैं कि कैसे भारत एक शक्तिशाली, गौरवशाली, वैभवशाली राष्ट्र बने और वे इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसे नेतृत्व के साथ में काम कर रहे हैं, जिन्होंने भारत को विश्व गुरू बनने की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी भारत के लिए भगवान का वरदान है।
हमारा एजेंडा वोट बैंक का नहीं रहा-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा एजेंडा कभी भी वोट बैंक का नहीं रहा। हमारा एजेंडा तो समाज के सर्वांगीण विकास का रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से लेकर जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी तक महिला नेतृत्व हमेशा आगे रहा है। भाजपा की सरकारों ने हमेशा से महिलाओं-बेटियों की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब 2003 में भाजपा की सरकार आई और 2005 में पार्टी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बनाया तो सबसे पहले हमने लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की। इस योजना के विचार को लेकर उन्होंने कहा कि जब वे गांवों में जाते थे तो वहां पर देखते थे कि बेटियों के साथ भेदभाव होता है। यदि बेटियां जन्म ले लेती है तो घर-परिवार वालों के मुंह बन जाते हैं। बेटों के जन्म पर तो खुशी मनाई जाती है, लेकिन बेटियों के जन्म पर दुखे होते थे, तभी मन में विचार आया कि बेटियों के लिए काम करेंगे। फिर मौका मिल गया, मुख्यमंत्री बन गए तो इस योजना को शुरू किया। आज मध्यप्रदेश में 43 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं। अब बेटियां जन्म लेने के साथ ही लखपति बन जाती हैं। अब बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं, लड्डू बांटे जाते हैं। मध्यप्रदेश में अब एक हजार बेटों पर 956 बेटियां हैं और इसे एक हजार लाने का हमारा लक्ष्य है।
50 प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ती हैं महिलाएं-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब मध्यप्रदेश में 50 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ती हैं। हमने निर्णय लिया कि चुनावों में 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देंगे। इस पर कई लोगों ने आपत्तियां जता, लेकिन हमने तय कर लिया था कि महिलाओं को आगे लाना है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस भर्ती में भी 30 प्रतिशत भर्ती बेटियों की करते हैं। भाजपा का एजेंडा सिर्फ महिला सशिक्तकरण ही नहीं है, बल्कि महिलाओं का सामाजिक सशक्तिकरण, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण करना भी है और इस दिशा में काम भी कर रहे हैं। हमने नारी सम्मान कोश भी अलग से बनाया है। महिलाओं के नाम पर प्रापर्टी खरीदने पर एक प्रतिशत ही स्टाम्प ड्यूटी ली जाती है।
ये सत्र भी हुए-
सीहोर में आयोजित हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन अलग-अलग चार सत्र हुए। प्रथम सत्र में ‘भारतीय महिलाओं की स्थिति पर चर्चा’ विषय पर एव्हीबीपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बालिका प्रभारी ममता यादव ने अपनी बात रखी। इसके बाद दूसरे सत्र में ‘हमारे सिद्धांत’ विषय को भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने संबोधित किया। विदाई सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव संगठक शिवप्रकाशजी ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने दिया महिला मोर्चा को आमंत्रण-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन को निमंत्रण देते हुए कहा कि वे आगामी राष्ट्रीय बैठकें भी मध्यप्रदेश में करें। उनके लिए मध्यप्रदेश के दरवाजे हमेशा खुले हैं। वे किसी को परेशान नहीं करें, सीधे मध्यप्रदेश आकर अपनी बैठकें करें। इस दौरान उन्होंने देशभर के राज्यों की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, राष्टÑीय पदाधिकारियों से आयोजन में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा भी मांगी। हालांकि इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हुआ भव्य स्वागत-
सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में चल रहे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुर्इं। सीहोर आगमन पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, मध्यप्रदेश भाजपा की महामंत्री कविता पाटीदार, मप्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर, प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी भव्य अगवानी कर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добро дошли на наш вебсайт по животу, кулинарии и садоводству! Овде ћете пронаћи многе корисне лајфхакове, рецепте за укусна јела и савете за успешно гајење врта. Наш циљ је да вам помогнемо да живите здраво и испуните своје кулинарске и саднице сађаје. Зашто чекати? Крените са истраживањем наших чланака и почните да уживате у новим приказалама и укусним оброцима одмах! Slikovni test: optična iluzija razkriva vašo Iskanje edinstvenega krokodila v Iskanje skritega ključa v Najdi neparno Skriti detektivi: Razlike med dvema dekletoma Genialni detektiv je v 15 sekundah našel 5 razlik: izjemna Изучайте лайфхаки и секреты, которые сделают вашу жизнь проще и удобнее. Наши кулинарные рецепты помогут вам приготовить вкусные и питательные блюда для всей семьи. Узнайте полезные советы по уходу за огородом и вырастите свежие овощи и фрукты прямо у себя на участке. Обогатите свой повседневный опыт и делитесь новыми знаниями с друзьями и близкими.