Newsआष्टासीहोर

सीएम राइज विद्यालय आष्टा में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

आष्टा। उप सचिव म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रानुसार विकासखण्ड स्तरीय नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में किया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 के लिए ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ थीम निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल, भाजपा जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, धरम सिंह आर्य, विधायक प्रतिनिधि सुमित मेहता, सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत, बीआरसीसी तरूण बैरागी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदकिशोर परसानिया, मॉडल स्कूल प्राचार्य सी.एल. पेठारी, विष्णु परमार, हरेन्द्र सिंह ठाकुर, देवकरण पहलवान, सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा के शिक्षक विष्णुप्रसाद परमार, असमा खानम, सम्राट ढोके, अंत्येश धारवां, विष्णुप्रसाद धाकड़, कमलेश वर्मा, डी.एस. मांडवा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर अन्य नागरिक एवं एन.सी.सी. के कैडेट और एन.एस.एस. के स्वयं सेवक उपस्थित थे। प्रातः 6 बजे योग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के भाषणों का सीधा प्रसारण सुना गया।
योग क्रियाएं योग शिक्षक अजेन्द्र सिंह यादव द्वारा करवाई गई और उन्होंने दैनिक जीवन में योग का महत्व बताते हुए कहा कि शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग सहायता करता है, और इससे तनाव प्रबंधन भी आसानी से किया जा सकता है। योग का नियमित अभ्यास करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा एवं भूपेन्द्र सिंह शिंदे द्वारा किया।
योग कार्यक्रम के समापन के पश्चात सी.एम. राइज़ विद्यालय के हायर सेकण्डरी एवं हाई स्कूल परीक्षा 2023 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 165 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्तिपत्र एवं पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
प्राचार्य सितवत खान ने समस्त अतिथियों का कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनकों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी गंभीरतापूर्वक कर नीट, जेईई, क्लेट, पी.एस.सी., यू.पी.एस.सी. आदि परीक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando il coltello scivola bene sulla carne, si capisce già molto dalla qualità. Nelle ricette di MEAT TO, cotture precise e ingredienti scelti trasformano gesti semplici in piatti memorabili: vale la pena approfondire questo approccio. il dettaglio che rende le patate croccanti croccantezza senza uova né burro E se fosse proprio il momento di provare qualcosa di nuovo? Da MEAT TO, le ricette prendono forma in piatti curati e generosi, con ingredienti scelti e sapori capaci di mettere tutti d'accordo.