Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर का खजांची लाइन मार्ग अब स्व. अंबादत्त भारतीय के नाम से जाना जाएगा : प्रिंस राठौर

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 11वीं पुण्यतिथि पर अंबादत्त भारतीय मार्ग नामपट्टका का लोकार्पण

सीहोर। नगर के मूर्धन्य पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय की लेखनी का प्रभाव पूरे मध्यप्रदेश में था। अधिकारी, नेता और आमजन उनका बड़ा सम्मान करते थे, क्योंकि वे जनता के लिए अपनी लेखनी चलाते थे। उनका पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित था। साक्षरता अभियान को सफल बनाने में उनका बहुमूल्य योगदान था। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए आज से अब खजांची लाइन को अंबादत्त भारतीय मार्ग के नाम से जाना जाएगा। यह बात नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने शुक्रवार को खजांची लाइन में अंबादत्त भारतीय मार्ग के नामपट्ट का अनावरण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि स्व. भारतीयजी प्रदेश के सर्वाधिक डिग्री प्राप्त पत्रकार थे। उनका विराट व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली था। उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण दशक खजांची लाइन के एक किराए के मकान में ही बिताए थे, इसलिए नगर के पत्रकारों की मांग पर इस मार्ग का नामकरण किया गया है। आज का दिन इसलिए भी विशेष हो गया है कि आज बाबा भारतीयजी की 11वीं पुण्य तिथि है। उन्होंने इस अवसर पर बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगर के व्यवस्थित विकास और पत्रकारों का हरसंभव सहयोग करते रहने की बात भी कही। कार्यक्रम को पूर्व नपा अध्यक्ष रुकमणी रोहिला, अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता संग्रहालय एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया, भाजपा नेता मानसिंह पंवार, पार्षद प्रतिनिधि आशीष गहलोत आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा के महामंत्री राजकुमार गुप्ता, मोहन चौरसिया, अशोक गोयल, पत्रकार साथी केजी बैरागी, विमल राय, विनय भटेले, बिल्लू समाधिया, हिमालय गोहिया, पंकज पंजवानी, निर्मल पचौरी, शैलेंद्र पहलवान, हरीश आर्य, सुरेश सोनी, अनिल सक्सेना, सक्षम पालीवाल, संतोष सिंह रामसिंह परमार, विनोद राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

11वां अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह रविवार को, पत्रकारों का होगा सम्मान
मूर्धन्य पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान एवं श्रद्धांजलि समारोह रविवार को नगर के रुकमणी गार्डन में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता संग्रहालय एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान राजीव शर्मा (दैनिक भास्कर एमपी-1 भोपाल के संपादक), राज्य स्तरीय सम्मान राजीव अग्निहोत्री (डिप्टी स्टेट एडिटर दैनिक पीपुल समाचार भोपाल), जिला स्तरीय सम्मान नरेंद्र गंगवाल (वरिष्ठ पत्रकार आष्टा), सोशल मीडिया जिला स्तरीय सम्मान प्रदीप चावड़ा सीहोर को दिया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि आलोक शर्मा सांसद भोपाल संसदीय क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि सुदेश राय विधायक सीहोर विधानसभा क्षेत्र, विकास प्रिंस राठौर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीहोर, आनंद शर्मा (आईएएस) इंदौर, पंकज सुबीर वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ. जयप्रकाश पालीवाल वरिष्ठ समाजसेवी भोपाल तथा राजीव गुजराती जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीहोर को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर स्व. अंबादत्त भारतीय पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा। समारोह में उपस्थित होने की अपील वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजकुमार गुप्ता, बलजीत सिंह ठाकुर, प्रदीप चौहान, जुगल पटेल, विनय भटेले, केजी बैरागी, विमल राय, संतोष सिंह, शैलेश तिवारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुशवाह, अनिल सक्सेना, शेख मुंशी, आशीष गुप्ता, हिमालय गोहिया, सुनील तिवारी, सुमित शर्मा आदि ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Paslaptingi virtuvės būdai, skaniausių patiekalų receptai ir naudingos patarimai daržo priežiūrai - visa tai ir daugiau jūsų laukia mūsų svetainėje. Išmokite naujus triukus, kurie palengvins jūsų gyvenimą virtuvėje, bei sužinokite patarimus, kaip pasirūpinti savo daržu, kad jis būtų sveikas ir gausus. Įkvėpkite save naujais idėjomis ir atraskite naudingus patarimus mūsų svetainėje! Greitoji iššūkis: suraskite lemputę per 11 Sparnuotas iššūkis: Аптічний ілюзія для найрозумніших: знайдіть літеру S за Klaida per 11 sekundžių: iššūkį priima tik aukšto Greitai rasti geriausią laikraštį: testas per 5 sekundes parke Paslėpti" unikalūs batai: protingas galvosūkis для очень внимательных Įspūdingas iššūkis: raskite keistuolį per 10 sekundžių Nepaprastas kuris saldainis turintis atsakymą per 5 Greitas 5 sekundžių Užduotis atidžiausiems: suraskite Spėkite keistiausią batų porą „Išmokite, kaip lengvai paruošti skanius patiekalus namuose! Su mūsų patarimais ir receptais jūs galėsite virti sveikus ir skanias maisto patiekalus savo šeimai. Be to, mes pasidalinsime su jumis naudingais gyvenimo patarimais, kurie padės jums kasdien lengviau susidoroti su kasdieniniais iššūkiais. Taip pat rasi įdomių straipsnių apie sodo darbus, kurie padės jums pasirūpinti savo sodu ir turėti gausų derlių.“