Newsसीहोर

देवदर्शन छोड़कर जनता की सुध लेने पहुंचे भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा

सीहोर। परिवार के साथ देवदर्शन के लिए राजस्थान गए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपना परिवारिक दौरा निरस्त करके वहां से लौटते ही सीहोर विधानसभा की जनता के बीच में पहुंचकर उनकी सुध ली।

दरअसल सीहोर में हो रही लगातार बारिश के कारण सीहोर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में भारी अवस्थाएं फैल गई। लोगों के घरों में पानी भर गया। उनका खाने-पीने का सामान खराब हो गया। किसानों की फसलें भी खराब हो गई। सीहोर विधानसभा के ग्राम झरखेड़ा में तो यह स्थिति बनी कि वहां पर एक गरीब का घर पूरी तरह से भारी बारिश के चलते ढह गया। उसके पास न रहने की व्यवस्था थी ना खाने की व्यवस्था बची। इसी बीच भाजपा नेता श्री अरोरा ने वहां पहुंचकर अपनी तरफ से आर्थिक मदद उपलब्ध कराई वहीं उसे चिंता नहीं करने का साहस भी दिया। भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने
झरखेड़ा बड़ा, खजुरिया छोटा, खजुरिया करंज, खेड़ानोनी, खेड़ी सहित कई अन्य गांवों का दौरा किया और घर-घर जाकर स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को हिम्मत दिलाई कि वे चिंता नहीं करें। प्रदेश की भाजपा सरकार एवं प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके साथ में खड़े हुए हैं। वे हर संकट की घड़ी में जनता का साथ देंगे। इस दौरान श्री अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात की एवं वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए लोगों को मदद देने को भी कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button