Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी विधानसभा के दिग्गज कांग्रेस नेता के नाती सहित 30 से अधिक लोग भाजपा में शामिल

भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के नेतृत्व में सीएम हाउस पहुंचकर ली भाजपा की सदस्यता

रेहटी। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस में दल-बदल का दौर जारी है। इसी दौर में अब बुधनी विधानसभा के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश नायक के नाती प्रखर नायक सहित सलकनपुर क्षेत्र के 30 से अधिक युवा कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के नेतृत्व में इन कांग्रेसियों ने भाजपा की शपथ ली। मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके पुत्र युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले सभी युवा कार्यकर्ता सलकनपुर एवं आसपास के हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत भी किया। युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सभी वर्गों के जीवन को संवारने का काम किया है। भाजपा सरकार के काम एवं संगठन की रीति – नीति आज सभी को दिख रही है। भाजपा देश, प्रदेश को बचाने के लिए संकल्पित है। यहां बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की के नेतृत्व में बुधनी विधानसभा के 300 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन अब भाजपा ने भी कांग्रेसियों को अपने पाले में लाने की मुहिम शुरू कर दी है। सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के प्रयासों से 30 से अधिक कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि अभी कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के संपर्क में हैं और जल्द ही वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

लग सकते हैं कांग्रेस को अभी और झटके –

बुधनी विधानसभा में कांग्रेस को अभी और झटके मिल सकते हैं। दरअसल बुधनी विधानसभा में कांग्रेस की बगावत भी सामने आ रही है। जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर का भी जमकर विरोध हो रहा है तो वहीं गत दिनों बुधनी ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए युवा कांग्रेस नेता राजेंद्र यादव का भी युवा कांग्रेस में जमकर विरोध है। वे कांग्रेस के युवाओं को संभाल नहीं पा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस के युवा भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वे लगातार सरकार एवं संगठन के कामकाज देख रहे हैं और उनसे बेहद प्रभावित भी हैं। कहा जा रहा है कि बुधनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र यादव की निष्क्रियता एवं चुनावी साल में कांग्रेस की कार्यप्रणाली अब कांग्रेसियों को रास नहीं आ रही है। यही कारण है कि अब वे कांग्रेस में रहकर अपना राजनीतिक भविष्य भी नहीं देख पा रहे हैं। इधर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की निष्क्रियता एवं कार्यप्रणाली भी कांग्रेसियों को एकजुट करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। बुधनी विधानसभा के बुधनी, रेहटी सहित आसपास के कई ऐसे नेता हैं जो वर्षों से कांग्रेस में हैं, लेकिन उनकी निष्क्रियता भी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सलकनपुर ट्रस्ट जगदीश नायक के नाती प्रखर नायक सहित सलकनपुर क्षेत्र के 30 से अधिक युवा कांग्रेसियों ने नेताओं की गुटबाजी के चलते ही बीजेपी का दामन थामा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Med cvrtjem in peko se razlika hitro pokaže: prva možnost poudari hrustljavost, druga pa ohrani več naravnega okusa in hranil. Z nekaj izkušenj lahko vsakdanji obrok postane lahek, pester in res okusen, zato je vredno temo podrobneje raziskati. kozarec zelja in prava količina Ko zjutraj odprete hladilnik, hitro opazite, kako malo je potrebno za dober obrok. Sveža zelenjava, stročnice in nekaj začimb se lahko spremenijo v preprosto, nasitno jed za vsak dan.