Newsनसरुल्लागंजसीहोर

निशा राठौड़ ने 12वीं कक्षा में 91 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

भैरूंदा। सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के ग्राम ससली में अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही निशा राठौड़ ने 12वीं कक्षा में 91 प्रतिशत अंक लाकर घर-परिवार सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है। निशा राठौर ने कॉमर्स विषय में यह उपलब्धि हासिल की है। मूलतः राजस्थान के जिला बाड़मेर के ग्राम लछुआ की रहने वाली निशा भैरूंदा के रायसाहब भंवर सिंह स्कूल की छात्रा हैं। वह ससली में अपने मामा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र भाटी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। निशा राठौड़ बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल आती रही हैं। 12वीं कक्षा में भी उन्होेंने बिना कोई कोचिंग क्लास जाए यह उपलब्धि हासिल की है। अब उनका लक्ष्य यूपीएससी की तैयारी करके समाजसेवा करना है। वे कहती हैं कि उनकी यह उपलब्धि उनके माता-पिता, नाना-नानी के आशीर्वाद एवं मामाजी के सहयोग से पाई है। वे कहती हैं कि यदि लक्ष्य तय हो तोे सफलता पाने में कोई परेशानियां नहीं आती हैं। सभी को अपना एक लक्ष्य तय करके उस पर आगे बढ़ना चाहिए। अब आगे वे कॉलेज केे साथ में यूपीएससी की तैैयारी पर भी फोकस करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button