Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी गर्ल्स स्कूल के पास बुलेट साइलेंसर से पटाखे फोड़ने वाले मनचले पर पुलिस ने की कार्रवाई

रेहटी थाना प्रभारी हिमलेंद्र पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने बदलवाया मोडिफाइड साइलेंसर

रेहटी। नगर के गर्ल्स स्कूल के पास छुट्टी के समय बुलेट गाड़ी से साइलेंसर पटाखे फोड़ने वाले मनचले पर रेहटी पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है, साथ ही युवक को हिदायत भी दी है कि आगे से वह ऐसी हरकतें ना करें। पुलिस ने युवक की बुलेट से मॉडिफाई साइलेंसर को भी बदलवाया। यह कार्रवाई रेहटी थाना प्रभारी हिमलेंद्र पटेल के नेतृत्व में की गई है। इस कार्रवाई के साथ ही नए थाना प्रभारी हिमलेंद्र पटेल ने अपनी कार्यप्रलाणी से भी ऐसे लोगों को परिचित करा दिया है, जो इस तरह की हरकतें करते हैं।

जानकारी के अनुसार गत दिवस रेहटी थाना प्रभारी हिमलेंद्र पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने मालीबायां निवासी युवक सगीर खान को मोडिफाइड बुलेट के साथ पटाखे फोड़ते हुए पकड़ा। युवक सगीर खान को लेकर शिकायत भी थी कि वह गर्ल्स स्कूल के पास अक्सर छुट्टी के समय अपनी बुलेट गाड़ी से पटाखे फोड़ते हुए निकलता है। रेहटी थाना पुलिस ने युवक पर चलानी कार्रवाई करते हुए उसे हिदायत भी दी है। पुलिस ने युवक सगीर खान की बुलेट का साइलेंसर भी बदलवाया, साथ उस पर चलानी कार्रवाई भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Malo limonine lupinice, na katero pogosto pozabimo, lahko jedem doda svežino brez odvečne soli. Takšne preproste zamisli je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a brez arome Kako izbrati naslednji okusen obrok? Poskusite lahke recepte s svežo zelenjavo, stročnicami in zelišči, ki združujejo preprostost ter dobro hranilno vrednost.