Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : रंजना शर्मा बनीं महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा में अशोक पंवार उपाध्यक्ष, स्वरूप पटेल बने महामंत्री

भाजपा चकल्दी मंडल की महिला मोर्चा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

सीहोेर-रेहटी। चुनावी तैयारियोें में जुटी भारतीय जनता पार्टी के मोेर्चों की कार्यकारिणी भी घोषित होने लगी है। इसी कड़ी मेें सीहोर जिले के चकल्दी मंडल द्वारा भी महिला मोर्चा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु जैन की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष सीमा मुकाती ने महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में रंजना शर्मा सहित 5 को उपाध्यक्ष बनाया है, तोे वहीं 2 महामंत्री, 5 मंत्री सहित 36 महिला सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष कमलेश मीणा ने अशोक पंवार को उपाध्यक्ष बनाया है तो वहीं स्वरूप पटेल को महामंत्री पद दिया गया है।
ये है महिला मोर्चा की कार्यकारिणी-
चकल्दी मंडल महिला की अध्यक्ष सीमा मुकाती ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रितु जैन की अनुशंसा पर महिला मोर्चा मेें रंजना शर्मा, शीतल सोनी, राखी सिसौदिया, मनीषा पंवार, रागिनी यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह महामंत्री नीलम साहू एवं बिंदिया माहेश्वरी को बनाया गया है। मंत्री पद दुर्गा परमार, प्रेमलता नागले, प्रियंका पटेल, रेखा बाई, अरूणा बाई यादव को दिया गया है। कोषाध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी मंजू मुकाती, सह मीडिया प्रभारी भावना मुकाती, कार्यालय मंत्री रेखा वर्मा को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में मंजू मुकाती, पिंकी माहेश्वरी, उषा माहेश्वरी, राधिका चौहान, वंदना माहेश्वरी, सीमा चौहान, संगीता पटेल, शिवानी चौहान, भारती साहू, संजू मुकाती, विमला बाई कीर, जमना बाई कीर, हेमा माहेश्वरी, रूपाली व्यास, अरूणा यादव, सुगना बाई कीर, प्रीति यादव, रमा गोस्वामी, आरती माहेश्वरी और दीपिका साहू को शामिल किया गया है।
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी-
भाजपा चकल्दी मंडल अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश मीणा ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी की अनुशंसा पर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी में स्वरूप पटेल और दुर्गाप्रसाद पंवार को महामंत्री बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में अशोक पटेल पंवार, भगवत मीणा, साजन सिंह, रामकृष्ण कुशवाह, बलराम पंवार, मुकेश साहू, शिवनारायण सेन, नारायण जाट, अखिलेश चौहान को शामिल किया गया है। मंत्री गब्बर यादव, विजय पंवार, नवल सिंह कीर, ओमप्रकाश कुशवाह, होमसिंह यदुवंशी, हरिसिंह पंवार, संजू भैया माहेश्वरी, ओमप्रकाश चौहान को बनाया गया है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष अशोक पटेल यादव, सहकोषाध्यक्ष धनराज साहू को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री धरमसिंह पंवार, सह कार्यालय मंत्री भगवान सिंह पंवार, मीडिया प्रभारी जितेंद्र पंवार, सह मीडिया प्रभारी माधव सिंह मीणा को बनाया गया है। कार्यकारिणी में सदस्यों कोे भी शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button