News

सनातन धर्म एक बीमारी, इसे खत्म करना जरूरी: स्टालिन

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर देशभर में संत समाज में बवाल मच गया। उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से करते हुए कहा कि इनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है। उदयनिधि तमिलनाडु के युवा मामलों के मंत्री भी हैं। उनके इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। उदयनिधि के खिलाफ एक वकील ने दिल्ली पुलिस में केस दर्ज कराया हैै।

क्या कहा उदयनिधि ने
शनिवार को सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में उदयनिधि ने कहा कि सनातन क्या है? सनातन शब्द संस्कृत से आता है। ये समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। सनातन का अर्थ होता है- स्थायी यानी ऐसी चीज जिसे बदला नहीं जा सकता। जिस पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता।

कहीं हमलावर रुख, कहीं बचाव

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने कहा- तमिलनाडु के कुछ लोगों की हकीकत अब सामने आ रही है। कुछ दिन पहले ही हमने काशी-तमिल समागम का आयोजन किया था और तमिलनाडु के हर गांव में भगवान जगन्नाथ की पूजा की जाती है। सनातन धर्म अमर है, ऐसे राजनीतिक बयानों से कुछ नहीं होने वाला।
  • राम जन्मभूमि के प्रमुख पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि सनातन धर्म को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं किया जा सकता है। ये धर्म सदियों से चला आ रहा है और सदियों तक चलता रहेगा। उदयनिधि को सनातन का असल मतलब नहीं पता है। वे जो भी कह रहे हैं वो बिल्कुल गलत है।
  • भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- एमके स्टालिन INDIA गठबंधन की मजबूत कड़ी हैं और उनका बेटा ऐसे बयान दे रहा है। गठबंधन में शामिल कांग्रेस और बाकी दलों को इस बयान पर अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए। ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निंदा होनी चाहिए।
  • कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने कहा- नेताओं के बीच हिंदुओं को गाली देने की होड़ लगी है। 1000 साल से ‘सनातन धर्म’ को मिटाने की कोशिशें हो रही हैं। कोई नहीं मिटा सका।
  • ‘महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने कहा कि हमारा रुख स्पष्ट है। कांग्रेस न तो किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर टिप्पणी करती है और न ही इसमें विश्वास रखती है। उन्होंने कहा- हम किसी और के बयान की जिम्मेदारी नहीं ले सकते।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
À l'arrivée de l'automne, les cafés revisitent leurs recettes avec des produits chaleureux. Ces idées méritent d'être étudiées plus en détail. salade fraîche de betterave au poulet Quand le four dore On conseille souvent des morceaux bien nets On l'oublie souvent, un bon plat ne demande pas forcément des heures en cuisine. Quelques ingrédients frais, une cuisson précise et une touche personnelle suffisent pour régaler les convives.