Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सीहोर: भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों पर कार्रवाई

सीहोर, आष्टा, बुदनी एवं नसरूल्लागंज में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओें को 6 साल के लिए किया निष्कासित

सीहोर-रेहटी। नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत करके चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर जिला भाजपा द्वारा कार्रवाई की गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने सीहोर, आष्टा, नसरूल्लागंज एवं बुदनी में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
आष्टा नगर परिषद में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियोें के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़नेे वाले किसान मोर्चा नगर महामंत्री कमलेश सांवरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि डॉ. सलीम खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रशीद पठान, भाजपा कार्यकर्ताओं में सुनील शर्मा, अनसुईया प्रशांत श्रीवास्तव, रेणु सोनी अप्पू सोनी और राधिक राहुल वाल्मीकि को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। इसी प्रकार बुदनी में पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बुदनी सुभाष पंजाबी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष बुदनी कपिल पंजाबी, पूर्व पार्षद प्रभात भदौरिया, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष यशवंत चौहान, अपिव मोर्चा जिला मंत्री निमंतराम प्रजापति, जिला आईटी सेल प्रभारी सीहोर अनुपम शुभम गौर, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी नसरूल्लागंज नरेंद्र माहेश्वरी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता नसरूल्लागंज शीतल नरेंद्र माहेश्वरी, भाजपा सदस्य नारायण अग्रवाल, महिला मोर्चा कार्यकर्ता नसरूल्लागंज ललिता नारायण अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता नसरूल्लागंज से वीरेंद्र अग्रवाल, महेश श्रोत्रिय, उषा महेश श्रोत्रिय, विजय पंवार और कैलाश पंवार को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
मुख्यमंत्री की फटकार के बाद कार्रवाई-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रेहटी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करने के लिए आए थे। मुख्यमंत्री ने रोड शो के बाद पुराने बस स्टैंड पर सभा को भी संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो भी भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें पार्टी से बाहर किया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री नेे जिलाध्यक्ष रवि मालवीय को फटकार भी लगाई थी और कहा था कि संगठन की पकड़ ढीली हो गई है। पार्टी में लगातार अनुशासनहीनता हो रही है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फटकार के अगले ही दिन भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने ऐसे बगावत करके चुनाव लड़ने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओें और पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.