Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर : लोकसभा चुनाव के दंगल में पटकनी खाती कांग्रेस….

सुमित शर्मा, सीहोर
प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहे दंगल में बड़े-बड़े राजनीतिक पहलवान दांव-पेंच लगा रहे हैं। सीहोर जिले में भी तीन लोकसभा क्षेत्रों के राजनीतिक पहलवानों के बीच में दंगल की तैयारियां चल रही हैं। इस दंगल में प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है, लेकिन इस लोकसभा के चुनावी दंगल में कांग्रेस भाजपा से पटकनी खाती हुई नजर आ रही है। चाहे लोकसभा चुनाव की तैयारियां हो या यहां की अन्य तैयारियों की बात करें। हर तरफ कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी से पीछे ही नजर आ रही है।
सीहोर जिले की चार विधानसभा सीटों पर तीन लोकसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें बुधनी और इछावर विधानसभा क्षेत्र विदिशा संसदीय क्षेत्र में आते हैं तो वहीं सीहोर विधानसभा भोपाल संसदीय क्षेत्र और आष्टा विधानसभा क्षेत्र देवास संसदीय क्षेत्र में आता है। विदिशा लोकसभा सीट पर दो पूर्व सांसद यानी कि भाजपा के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा के बीच में कड़ा मुकाबला है। भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरूण श्रीवास्तव एवं देवास संसदीय सीट पर भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी और कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय के बीच में मुकाबला है। इन तीनों सीटों पर कांग्रेस की तैयारियां भाजपा से बहुत पीछे दिखाई दे रही है। विदिशा लोकसभा सीट पर जरूर मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है, क्योंकि यहां पर दो पूर्व सांसदों के बीच में मुकाबला है। विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्ष 1991 से लेकर 2004 तक के लोकसभा चुनावों-उपचुनावों में यहां से जीतते रहे हैं, तो वहीं प्रतापभानु शर्मा भी वर्ष 1980 एवं 1984 के लोकसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज करके संसद तक पहुंचे हैं। प्रतापभानु शर्मा यहां के पुराने एवं दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। हालांकि विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार जीतते रहे हैं एवं वे विदिशा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बुधनी विधानसभा से लगातार विधायक भी रहे हैं। विदिशा से भी उनका गहरा नाता रहा है। ऐसे में यहां भी मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन प्रतापभानु शर्मा उन्हें टक्कर देने की पुरजोर कोशिशों में जुटे हुए हैं। वे लगातार चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं।
भाजपा कर रही बैठकें, कांग्रेस नहीं खोल पाई कार्यालय-
चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा लगातार सक्रिय है। भाजपा द्वारा जहां बैठकों का दौर शुरू हो चुका है, बूथ लेबल तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी सीहोर में अब तक अपने चुनावी कार्यालय भी नहीं खोल पाई है। ऐसे में चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस लगातार पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है।

ये है मतदाताओं की संख्या-
– विदिशा संसदीय क्षेत्र के बुधनी में कुल मतदाता 276599
– पुरुष मतदाता 143002, महिला मतदाता 133591, अन्य मतदाता 6
– बुधनी विधानसभा में 18-19 वर्ष के 8231 मतदाता एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के 3818 मतदाता, सर्विस मतदाताओं की संख्या 195 है।
– विदिशा संसदीय क्षेत्र के इछावर में कुल मतदाता 226913
– पुरुष मतदाता 117971, महिला मतदाता 108941, अन्य मतदाता एक
– इछावर विधानसभा में 18-19 वर्ष के 8032 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3980 मतदाता, सर्विस मतदाताओं की संख्या 381 है।
– भोपाल संसदीय के अंतर्गत सीहोर विधानसभा में कुल मतदाता 223671
– पुरुष मतदाता 113734, महिला मतदाता 109937, अन्य मतदाता 7
– सीहोर विधानसभा में 18-19 वर्ष के 7334 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3283 मतदाता एवं सर्विस मतदाताओं की संख्या 292 है।
– देवास संसदीय क्षेत्र के आष्टा में कुल मतदाता 279449
– पुरुष मतदाता 144242, महिला मतदाता 135205, अन्य मतदाता 2
– आष्टा विधानसभा में 18-19 वर्ष के 10135 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 5458 मतदाता एवं सर्विस मतदाताओं की संख्या 395 है।
मतदान केंद्रों का विवरण-
संसदीय क्षेत्र 18-विदिशा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 156-बुधनी में कुल 363 मतदान केंद्र है, जिनमें नगरीय 49 एवं 314 ग्रामीण मतदान केंद्र है। विधानसभा क्षेत्र 158-इछावर में 275 मतदान केंद्र है, जिनमें नगरीय 11 एवं 264 ग्रामीण मतदान केंद्र है।
संसदीय क्षेत्र 19- भोपाल के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 159- सीहोर में कुल 265 मतदान केंद्र है, जिनमें नगरीय 92 एवं 173 ग्रामीण मतदान केंद्र है।
संसदीय क्षेत्र 21-देवास के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 157-आष्टा में कुल 335 मतदान केंद्र है, जिनमें नगरीय 61 एवं 274 ग्रामीण मतदान केंद्र है।
क्रिटीकल मतदान केंद्रों की स्थिति-
विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बुधनी विधानसभा में 122 क्रिटीकल मतदान केंद्र तथा 08 वल्नरेबल मतदान केंद्र है। इसी प्रकार इछावर विधानसभा के अंतर्गत 62 क्रिटीकल तथा दो वल्नरेबल मतदान केंद्र है। भोपाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सीहोर विधानसभा में 62 क्रिटीकल मतदान केंद्र तथा 5 वल्नरेबल मतदान केंद्र है। देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आष्टा विधानसभा में 61 क्रिटीकल मतदान केंद्र तथा दो वल्नरेबल मतदान केंद्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti chiedi come esaltare il gusto della carne? Le ricette di MEAT TO uniscono tecnica e semplicità: vale la pena approfondire questi sapori e i loro segreti. sembra una D'inverno, vin brulé speziato per i crauti bastano 20 grammi Tra polpette e burger, nidi filanti come preparo polpette morbide con patate Non saltare il velveting del quando cerchi triangoli In cucina bocconcini freddi con biscotti forno caldo, cosce marinate a 73,9 °c una cremosa insalata per Il consiglio degli come preparo frittelle di cavolfiore senza patate a prima a tavola, insalata di sembrano pronte: polpette un tocco di d'autunno, cavolo In autunno, frittelle la ricotta diventa Quando il cavolo incontra il limone Bastano 25 grammi per per cena, involtini di verza ripieni Sapevi che tonno e uova Quando rientri a casa tardi e hai ancora fame, una buona ricetta salva la serata: da MEAT TO trovi piatti di carne gustosi, semplici e facili da ricordare.