Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : नवरात्रि में चल रहे गरबे में मां की शक्ति के साथ देशभक्ति की भी झलक

चाणक्यपुरी में मां जगदंबा गरबा उत्सव समिति के तत्वावधान में चल रहा गरबा महोत्सव

सीहोर। नगर के चाणक्यपुरी स्थित कृष्णा गार्डन में चल रहे गरबा महोत्सव में जहां मां की शक्ति के गीत पर गरबा प्रतिभागी थिरक रहे हैं तो वहीं यहां पर देशभक्ति की भी झलक देखने को मिली। गरबा आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष पहुंच रहे हैं। मां जगदंबा गरबा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस गरबा महोत्सव के आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अमीता अरोरा हैं, तो वहीं इसके संयोजक वरिष्ठ पत्रकार बसंत दासवानी हैं। गरबा में जहां मातारानी के भजनों पर महिलाएं, युवतियां गरबा कर रही हैं तो वहीं शहद भगत सिंह की जयंती पर यहां देशभक्ति की भी झलक देखने को मिली। दरअसल आयोजन स्थल पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भी रखी गई थी। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष जसपाल अरोरा, पूर्व नपा अध्यक्ष अमीता अरोरा सहित अन्य अतिथियों एवं गरबा प्रतिभागियों ने उन्हें सादर नमन किया। इस दौरान महिलाओं, युवतियों ने राष्टÑभक्त के गीतों पर भी गरबा करके देशभक्ति की मिसाल पेश की। इससे पहले पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अमीता जसपाल अरोरा ने नगर की महिला मंडलों की प्रमुख पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर शहर के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। गरबा आयोजन की शुरुआत चुनरी यात्रा निकालकर की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में गरबा प्रतिभागियों सहित नगरवासी शामिल हुए। गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं, युवतियां सहित युवा भी पहुंच रहे हैं। इस दौरान सभी के परिचय पत्र देखकर ही उन्हें गरबा स्थल में प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सहित निजी सुरक्षाकर्मियों को भी लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti iniziano un blog pensando solo ai contenuti, trascurando struttura, tono e costanza. Eppure questi elementi fanno la differenza nel tempo, perciò vale la pena approfondire come costruire uno spazio personale davvero efficace. ignorare l'età biologica del cuore ignorare l'effetto degli spinaci sulla pressione Molti blog personali ricevono più visite dai motori di ricerca che dai social. Per questo conviene curare voce, struttura e ritmo, lasciando spazio a esperienze davvero proprie.