Newsसीहोर

Sehore News… चर्च मैदान पर लगा प्रदेश के 25 जिले के खिलाडिय़ों का तांता

सीहोर। आगामी दिनों में अखिल भारतीय फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाली नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता के लिए तीन दिवसीय ट्रायल कैंप का आयोजन शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस मौके पर एसोसिएशन के टीम के सिलेक्टर के रूप में वाइस प्रेसिडेंट विद्युत मालेकर ने समिति का गठन किया है, जिसमें प्रदेश भर से आए सीनियर खिलाड़ी, नेशनल कोच और चयनकर्ता शामिल है। लगातार तीन दिन चलने वाले कैंप में शामिल होने के लिए प्रदेश के 25 जिलों से करीब 150 खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन खिलाडिय़ों के वेरीफिकेशन के बाद 100 खिलाड़ी शेष रह गए है। ट्रायल के पश्चात इन 100 खिलाडिय़ों में से 40 खिलाडिय़ों के लिए करीब 25 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि प्रदेश और केन्द्र की सरकार ने फुटबाल खेल का महत्व दिया है। जिसके कारण आगामी दिनों में हमारे देश के खिलाड़ी भी विश्व पटल पर चमकते नजर आऐंगे। विश्व से सबसे बड़े फुटबाल खेल में कठिन परिश्रम के बाद ही खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। शुकवार से ट्रायल का दौर शुरू हो गया है। तीसरे दिन प्रत्येक खिलाड़ी को 30 मिनट का दोनों सेशन में टाइम दिया गया साथ में टीम के मुख्य कोच आशीष पिल्ले, दीपक परदेसी, राहुल मेहता, सहायक कोच विपिन पवार, नेशनल रेफरी ज्योति गौर, आनंद उपाध्याय, मनोज दीक्षित मामा कैंप के इंचार्ज हैं जिनकी देखरेख में यह कैंप आयोजित किया जा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.