Newsमध्य प्रदेशसीहोर

सीहोर: विवादित बयान पर समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया

सीहोर। नगर में दो दिन पहले विहिप बजरंग दल द्वारा हिंदू जनजागरण यात्रा एवं वाहन रैली निकाली गई थी, जिसमें दिए गए एक बयान का वीडियो वायरल होने पर समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। इधर ईद का त्यौहार नजदीक होने व ऐहतियात के तौर पर भोपाल सहित आसपास के थाने व लाइन से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया, जिसने नगर के प्रमुख चौराहों सहित कोतवाली थाना क्षेत्र का जायजा लिया और मामला शांतिपूर्ण बनाए रखा, वहीं यहां जमा लोग भी मामला दर्ज होने के बाद रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिद्धपुर जिला सीहोर ने नगर में हिंदू जनजागरण यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में चार पहिया वाहनों की रैली निकाली गई थी। इस दौरान एक बयान देते हुए वीडियो मंगलवार की दोपहर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक बात कहे जाने को लेकर दूसरे समुदाय ने देर शाम थाना कोतवाली में विरोध स्वरूप ज्ञापन देने की बात कही। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आगामी त्यौहार के मद्देनजर एहतियातन भोपाल से रेपिड एक्शन फोर्स, क्यूआरएफ, एसएएफ सहित पुलिस लाइन से रिजर्व पुलिस बल और थाना इछावर, बिलकिसगंज, मंडी, श्यामपुर, लाड़कुई सहित अन्य थाना प्रभारी व पुलिस बल भी कोतवाली पहुंच गया।
लोगों में बन गया भय का माहौल-
एक साथ पुलिस बल शहर के मुख्य मार्गों पर पहुंचा तो लोगों में भय का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस बल ने चौक-चौराहों पर जमा लोगों को वहां से रवाना कर दिया। इधर करीब रात साढ़े दस बजे समुदाय विशेष के धर्म गुरू व कुछ लोग कोतवाली थाना पहुंचे। यहां वायरल वीडियो के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत संबंधित पर नामजद मामला दर्ज कराया और इसके बाद वह वापस लौट गए, वहीं पुलिस बल रातभर गश्ती करता रहा। इस मामले में सीहोर एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि समुदाय विशेष की आपत्ति व वायरल वीडियो के आधार पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने सहित अन्य धारा के तहत संबंधित पर मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Med cvrtjem in peko se razlika hitro pokaže: prva možnost poudari hrustljavost, druga pa ohrani več naravnega okusa in hranil. Z nekaj izkušenj lahko vsakdanji obrok postane lahek, pester in res okusen, zato je vredno temo podrobneje raziskati. kozarec zelja in prava količina Ko zjutraj odprete hladilnik, hitro opazite, kako malo je potrebno za dober obrok. Sveža zelenjava, stročnice in nekaj začimb se lahko spremenijo v preprosto, nasitno jed za vsak dan.