Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में सीजन की सबसे भारी बारिश, उफनते नाले के बीच गर्भवती की फूली सांसें, एसडीआरएफ और 108 टीम बनी देवदूत, सुरक्षित कराई गर्भवती की डिलीवरी

सीहोर। जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। महज 5 घंटों के भीतर सीहोर और श्यामपुर क्षेत्र जलमग्न हो गए। इस भीषण जलप्रलय के बीच जमनी गांव में एक गर्भवती महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। उफनते नाले और बंद रास्तों के बीच 108 एम्बुलेंस और एसडीआरएफ की टीम देवदूत बनकर पहुंची और अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

बता दें जमनी गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसूति के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में पडऩे वाला नाला बारिश के कारण उफान पर आ गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए 108 एम्बुलेंस के ईएमटी सुभाष सेन, पायलट कमल सिंह मालवीय और एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। उफनती लहरों के बीच टीम के सदस्यों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए महिला को सुरक्षित नाला पार कराया और समय रहते जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं।

सबसे ज्यादा सीहोर-श्यामपुर और रेहटी में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार श्यामपुर में करीब 8.27 इंच और सीहोर शहर में 6.69 इंच, जबकि रेहटी में साढ़े चार इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर हैं।
बंद रास्ते: श्यामपुर बस स्टैंड, दोराहा जोड़, सीहोर मंडी, चरनाल-हिंगोनी, श्यामपुर-घाटपलासी और अहमदपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो चुके हैं।

घरों में घुसा पानी: श्यामपुर, चरनाल, झरखेड़ा, छतरी और खंडवा के कई मकानों में पानी भर गया है। छापरी दोराहा और वनखेड़ा में दो कच्चे मकान ढह गए।
सरकारी दफ्तर भी जलमग्न: बिजली कंपनी का जोन-2 कार्यालय, 33 केवी सब स्टेशन और स्टेशन रोड स्थित मां मनसा देवी मंदिर परिसर पानी में डूब गया है।
24 घंटे का हाल
बता दें जिले भर में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। भू-अभिलेख विभाग द्वारा 10 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में बीते 24 घंटों के भीतर औसतन 3.96 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश श्यामपुर तहसील में दर्ज की गई, जहां 8.27 इंच पानी बरसा। वहीं जिला मुख्यालय सीहोर में 6.69 इंच बारिश हुई है। अन्य तहसीलों में दर्ज आंकड़ों की बात करें तो रेहटी में 4.67 इंच, बुधनी में 4.09 इंच, भेरूंदा में 3.23 इंच, इछावर में 3.03 इंच, आष्टा में 1.38 इंच तथा जावर में 0.35 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।
कहां कितनी बारिश
इस मानसूनी सीजन में 1 जून से लेकर अब तक जिले की कुल औसत बारिश का आंकड़ा 24.33 इंच तक पहुंच गया है, जबकि पूरे मानसून सीजन की जिले की सामान्य औसत वर्षा 45.21 इंच मानी जाती है। अब तक हुई कुल बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो रेहटी तहसील 27.59 इंच बारिश के साथ जिले में सबसे आगे है। इसके अलावा सीहोर में 25.98 इंच, बुधनी में 25.28 इंच, आष्टा में 24.49 इंच, भेरूंदा में 24.13 इंच, इछावर में 23.74 इंच, श्यामपुर में 23.36 इंच तथा जावर तहसील में अब तक 20.04 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
अगले 24 से 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
जिले में 1 जून से अब तक औसतन 24.33 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती घेरा सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने आम जनता से उफनते नदी.नालों और रपटों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Malo limonine lupinice, na katero pogosto pozabimo, lahko jedem doda svežino brez odvečne soli. Takšne preproste zamisli je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a brez arome Kako izbrati naslednji okusen obrok? Poskusite lahke recepte s svežo zelenjavo, stročnicami in zelišči, ki združujejo preprostost ter dobro hranilno vrednost.