News

INDIA को झटका, पंजाब में कांग्रेस के साथ सीट का बंटवारा नहीं करेगी आप

कांग्रेस के नेता पहले ही पंजाब में आप से हाथ मिलाने से कर चुके हैं इनकार

अमृतसर। यह खबर विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए बडा झटका साबित हो सकती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेताओं की ‘ना’ के बाद अब भगवंत मान सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि लोगों ने एक ईमानदार पार्टी चुनी है। कांग्रेस के कई नेताओं पर केस चल रहे है। INDIA गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच दरार बढ़ती जा रही है। पंजाब कांग्रेस के नेताओं की तरफ से आप के साथ गठबंधन को लेकर साफ तौर पर मना किया जा रहा है। दूसरी तरफ अब आम आदमी पार्टी के नेता भी पंजाब कांग्रेस से गठबंधन को इंकार कर रहे है। इसको लेकर पंजाब सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान की भी प्रतिक्रिया आई है।

पंजाब में कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन
मंत्री अनमोल गगन मान ने कांग्रेस नेताओं की तरफ से गठबंधन को लेकर मना किए जाने पर कहा कि ये फैसले ना तो वो कर सकते है ना हम कर सकते है, लेकिन वे साफ तौर पर कहना चाहती है कि वो पंजाब में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करने वाले है। मंत्री अनमोल गगन मान ने आगे कहा कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्यार करते है, लोगों ने एक ईमानदार पार्टी चुनी है, वो पंजाब में कांग्रेस के साथ किसी भी तरह का कोई गठबंधन बर्दास्त नहीं करेंगे। पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं पर केस चल रहे है।

भगवंत मान की अगुवाई में लड़ेगी चुनाव
INDIA गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र का सवाल है। भाजपा को हटाना जरूरी है। किसी तानाशाह सरकार को हटाना तो मिलकर भी उस सरकार को हटाया जाता है। मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब में चुनाव लड़ने वाली है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पंजाब में अलग तरह की सरकार है। सूबे को संभालने की जिम्मेदारी यहां आम आदमी पार्टी की है. पंजाब के लोगों ने वोट देकर भगवंत मान को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। यहां कांग्रेस से किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा। आप पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेंगी, आप अपने चुनाव निशान पर ही चुनाव लड़ेंगी और किसी तरह का कोई सीटों का बंटवारा भी नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
À l'arrivée de l'automne, les cafés revisitent leurs recettes avec des produits chaleureux. Ces idées méritent d'être étudiées plus en détail. salade fraîche de betterave au poulet Quand le four dore On conseille souvent des morceaux bien nets On l'oublie souvent, un bon plat ne demande pas forcément des heures en cuisine. Quelques ingrédients frais, une cuisson précise et une touche personnelle suffisent pour régaler les convives.