खंजाची लाइन में 18 मई से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक

सीहोर। शहर के खंजाची लाइन क्षेत्र में अधिकमास के पावन अवसर पर भक्ति की सरिता बहने वाली है। यहां सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के तत्वाधान में आगामी 18 मई से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए महिला मंडल द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित की गईए जिसमें समाज की महिलाओं और वरिष्ठजनों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि 18 मई से शुरू होने वाली इस सात दिवसीय भागवत कथा में भागवत भूषण पंडित शंकर तिवारी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा के मुख्य यजमान समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास एवं उनकी धर्मपत्नी हेमा व्यास होंगे।
बैठक में वरिष्ठजनों की रही उपस्थिति
तैयारी बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों और समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, धर्मशाला अध्यक्ष मनोहर शर्मा, चल समारोह अध्यक्ष राजेश शर्मा, युवा अध्यक्ष रजत शर्मा सहित सुनील पाराशर, नौनी उपाध्याय, सतीश भार्गव और चंदू शर्मा जैसे वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।
महिला मंडल ने संभाली जिम्मेदारी
भागवत कथा के सफल संचालन के लिए महिला मंडल की सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। बैठक में आशा शर्मा, राधे शर्मा, शोभा शर्मा, लता शर्मा, सुधा व्यास, तारा उपाध्याय, कुमकुम उपाध्याय, शशि शर्मा, माया शर्मा, मालती शर्मा, रमा तिवारी, ज्योति शर्मा, रेखा शर्मा, अर्चना पचौरी, रीना शर्मा, किरण मिश्रा, उषा श्रोत्रिय, सारिका पचौरी, शैलजा शर्मा, राखी पारीख, वर्षा पारीख, पिंकी शर्मा, अनीता शर्मा, नीतू शर्मा, संध्या तिवारी, गुंजा शर्मा, नीति शर्मा, हीरा शुक्ला, रश्मि, शीला शर्मा, अरुणा शर्मा, सुनीता शर्मा, गायत्री शर्मा, कामना शर्मा, ऋचा शर्मा, विधि शर्मा, अर्चना शर्मा, प्रीति शर्मा, रेणु शर्मा, मनोरम शर्मा, निशा उपाध्याय, किरण राजोरिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Exit mobile version