Newsधर्ममध्य प्रदेशसीहोर

सूर्य का धनु में प्रवेश, खरमास प्रारंभ, इन्हें मिलेगी खुशी, इन्हें मिलेगा गम

d¸f वैसे तो इस महीने भर में किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में अतिआवश्यक शुभ कार्यों को संपन्न कर सकते हैं। खरमास समाप्ति के बाद रोक लगे सभी तरह के शुभ कार्यों को पुन: शुरू किया जाता है।
इन परिस्थितियों में कर सकते हैं खरमास में शुभ कार्य-
– नियमित किए जाने वाले शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान में खरमास का कोई बंधन नहीं होता।
– अगर कुंडली में बृहस्पति धनु राशि में हो तो इस स्थिति में भी इस माह में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
– यदि आप गया तीर्थ पर किसी का श्राद्ध करना चाहते हैं तो इसमें खरमास का कोई बंधन नहीं होता।
– अन्नप्राशन, सीमान्त और जातकर्म आदि कर्म पहले से ही तय होने पर इस अवधि में किए जा सकते हैं।
– अगर आप प्रेम-विवाह करना चाहते हैं, तो इस समय कर सकते हैं। खरमास कोर्ट मैरिज में किसी प्रकार से बाधक नहीं बनता।
अत: इस प्रकार के कार्य आप खरमास में करके भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
धनु संक्रांति सूर्य का धनु राशि में प्रवेश-
सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 9:38 बजे से हो गया। इस प्रवेश को धनु संक्रांति कहते हैं। 16 दिसंबर को बुध, शुक्र और सूर्य का धनु राशि में मिलन भी हुआ। इस संयोग से बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और सूर्य एवं शुक्र की युति से युति योग भी बन रहा है। सूर्य के धनु में गोचर को वैसे तो शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन तीन ग्रहों का योग शुभ है।
मेष राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके लिए यह गोचर शुभ है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी।
वृषभ राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर के दौरान आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। सूर्य के इस गोचर से जीवनसाथी को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। हालांकि साझेदारी के व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है। विशेष ध्यान रखना होगा।
कर्क राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। हालांकि आपको लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। नौकरी या व्यापार में आप सकारात्मक परिणाम देख पाएंगे। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
सिंह राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपकी राशि का स्वामी सूर्य है, लेकिन आपको इस गोचर के दौरान मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। हालांकि भविष्य को लेकर आपका भ्रम दूर होगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
कन्या राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह गोचर शुभ माना जा रहा है, लेकिन गृहस्थ जीवन थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है।
तुला राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको पिता, भाई एवं बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्?वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। आपकी वाणी के दम पर परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। पारिवारिक व्यवसाय है तो उन्नति होगी।
धनु राशि : आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति होगी। खुद का व्यापार है तो मेहतन का फल मिलेगा
मकर राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत को लेकर सचेत रहना चाहिए। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखना होगी।
कुंभ राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग हैं। व्यापार में अच्?छा मुनाफा अर्जित करने में सफल होंगे।
मीन राशि : आपकी राशि के दसम भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र में आप प्रगति को देख पाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
– डॉ पंडित गणेश शर्मा, स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य सीहोर
मोबाइल – 9229112381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici spesso consigliano di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per ogni progetto personale. Per scegliere tono, piattaforma e contenuti con più consapevolezza, vale la pena approfondire l'argomento. Pochi o troppi mirtilli: cosa cambia colazione dolce Caffè nero o zuccherato: aggiunta benefica Potare male le rampicanti prima della primavera quattro bevande meglio degli spuntini serali Con l'arrivo dell'autunno, vale la pena dare al proprio spazio online una voce più personale: brevi note, immagini scelte e riflessioni sincere aiutano a costruire un dialogo costante con i lettori.