Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कलेक्टर ने दिए लगातार बारिश से अलर्ट रहने के निर्देश, उफनते पुल-पुलियों पर तैनात होंगे कर्मचारी

सीहोर। जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर बालागुरु के. की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय लंबित प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर रविंद्र परमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बता दें जिले में निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और विभागीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नदी-नालों, रपटों और पुल-पुलियों पर पानी आने की स्थिति में आवागमन तत्काल रोका जाए। जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की जाए ताकि कोई भी दुर्घटना न हो। बाढ़ या आपदा की स्थिति में त्वरित राहत कार्य शुरू करने तथा किसी भी प्रकार के नुकसान होने पर तत्काल मुआवजा और राहत राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जन विश्वास अभियान और खाद्यान्न व्यवस्था की समीक्षा
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी रोस्टर के अनुसार निर्धारित शिविरों में अनिवार्य रूप से पहुंचे और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि शत प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव और वितरण सुनिश्चित किया जाए। राशन पोर्टल को अपडेट कर सत्यापन के दौरान पाए गए अपात्र हितग्राहियों के नाम हटाए जाएं और पात्र परिवारों के नाम प्राथमिकता से जोड़े जाएं।
कांवड़ यात्रा की तैयारियां
कृषि विभाग को किसानों के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता और केंद्रों पर पारदर्शी वितरण व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से जोडऩे के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। आगामी स्वतंत्रता दिवस के तहत हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी से मनाने तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 25 अगस्त को सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक निकलने वाली विशाल कांवड़ यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा, पेयजल, यातायात और नदी घाटों पर गोताखोर व होमगार्ड जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti cuociono troppo la carne, perdendo succosità e sapore. Per evitarlo, vale la pena approfondire i consigli degli chef di MEAT TO. Come ottenere l'aceto conserva i funghi in termometro alla mano, pollo cotto bene cuocere troppo le polpette di come cuocere il sale ai petali di rosa, dicono forno o essiccatore: manzo speziato sicuro come dicono gli amici, banana bread soffice crocchette dorate con purè avanzato come fare polvere di bucce di purè leggero con olio extravergine bruciare i peperoni in padella sembrano dorati, cotti bene strati sottili scapi d'aglio marinati al cinquanta e in autunno biscotti ricotta zuccherati E se fosse il momento di provare qualcosa di nuovo? Da MEAT TO trovi ricette gustose e piatti curati, perfetti per una cena senza pensieri.