Newsमध्य प्रदेशराजनीतिकविशेषसीहोर

Sehore News : सीहोर भाजयुमो में नहीं थम रहा विरोध, जमकर चला वंशवाद!

अब उठने लगी है कार्यकारिणी भंग करने को लेकर मांग, युवा तलाश रहे अन्य पार्टियों में भविष्य

सीहोर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। कार्यकारिणी को लेकर जहां पहले एक दर्जन से अधिक युवा नेताओं ने अपना विरोध सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अलावा संगठन के नेताओं तक पहुंचकर दर्ज कराया है तो वहीं अब कई अन्य युवा भी विरोध के साथ कार्यकारिणी को भंग करने की मांग करने लगे हैं। इधर युवा मोर्चा में वंशवाद को लेकर भी विरोध किया जा रहा है। कई ऐसे युवाओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, जिनके परिवार में पहले से पार्टी के पदाधिकारी हैं।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने अपनी जंबो कार्यकारिणी घोषित की थी। इस कार्यकारिणी में हर वर्ग एवं चारों विधानसभाओं के युवा नेताओं को साधने की कोशिश की गई है। कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इन जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने जहां पद न मिलने का विरोध जताया है तो वहीं अब कई अन्य युवा भी अब कार्यकारिणी को लेकर विरोध जता रहे हैं। वे अब कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी घोषित करने की भी बात कह रहे हैं।
अब सामने आया इनका विरोध-
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सीहोर में कार्यकारिणी को लेकर लगातार विरोध सामने आ रहा है। अब सलकनपुर मंडल के युवा नेता वीरेंद्र सिंह पाल ने भी खुलकर विरोध प्रकट किया है। वीरेंद्र सिंह पाल वर्षों से युवा मोर्चा में कार्य कर रहे हैं और इस बार भी उन्होंने सलकनपुर मंडल में पद के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन उन्हें पद नहीं मिल सका है। वीरेंद्र सिंह पाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि मोर्चा में मनमानी से काम किया जा रहा है, जो व्यक्ति जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है उसको मौका नहीं दिया जा रहा है। वीरेंद्र सिंह पाल ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने फोटो भी शेयर किए हैं। इसी तरह वंशवाद को लेकर भी बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा में शक्ति चौहान को जिला मंत्री बनाया गया है, जबकि शक्ति चौहान के परिवार में उनके ताऊजी की बहू को ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा गोपालपुर बनाया गया है। उनके परिवार में ही उनके काका के बेटे को गोपालपुर मंडल महामंत्री बनाया गया है। उनके परिवार से ही शिवराज सिंह को पार्टी की तरफ से अधिकृत करके जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ाया गया था। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष लखन यादव के भतीजे को भी युवा मोर्चा में जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह के अन्य मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें वंशवाद को बढ़ावा दिया गया है।
इधर लग चुकी है कार्यकारिणी को लेकर फटकार-
भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यप्रणाली एवं कार्यकारिणीयों को लेकर भी भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार को फटकार लगाई है। सीहोर जिला कार्यकारिणी को लेकर चल रहे विरोध की शिकायतें भी वहां तक पहुंचाई गई है। हालांकि कार्यकारिणी को लेकर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार कहते हैं कि कार्यकारिणी संगठन एवं वरिष्ठ नेताओं की सहमति के बाद जारी की गई है। कार्यकारिणी में सभी विधानसभाओं के युवा नेताओं को लिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय भी कार्यकारिणी को बेहद संतुलित एवं उर्जावान युवाओं की टीम बता रहे हैं।
युवा तलाश रहे अन्य दलों में भविष्य-
वर्षों से भारतीय जनता युवा मोर्चा में कार्य कर रहे युवा नेता अब दूसरे दलों में भी अपना भविष्य तलाश रहे हैं। यही कारण है कि वे अब आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों की सदस्यता भी ले रहे हैं। पिछले दिनों सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रहे राकेश चौहान ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। कई अन्य युवा नेता भी आप में जाने के बारे में विचार कर रहे हैं। चुनावी साल में नेताओं की नाराजगी कहीं पार्टी स्तर पर भारी न पड़ जाए।

 

https://sehorehulchal.com/wp-admin/post-new.php

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.