Newsग्वालियरजबलपुरधर्मभोपालमध्य प्रदेशसीहोर

बदल गई श्रीमहाकाल दर्शन की व्यवस्था, जानिए क्या है नया समय

उज्जैन। यदि आप भी अपने परिवार के साथ उज्जैन स्थित श्रीमहाकाल दर्शन के लिए जा रहे हैं तो जरा इस समाचार को जरूर पढ़िए। दरअसल श्रीमहाकाल दर्शन की व्यवस्था एक दिन 2 जून के लिए बदली गई है। नेपाल राष्ट्र के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु 2 जून को उज्जैन आ रहे हैं। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि 2 जून को महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव रहेगा। नई व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। श्री महाकाल लोक दोपहर 12 बजे के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिध्दि चौराहे से बड़ा गणेश से होकर चार नंबर गेट से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन हेतु पहुंचेंगे। दर्शन उपरांत इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेंगे। 2 जून को श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 12 बजे बाद से पुनः प्रारंभ हो जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button