Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

योग की पाठशाला ग्रुप ने नेपाल बाढ़ दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

सीहोर। नेपाल में आई अचानक बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों की जान चली गई। तो वहीं इस प्राकृतिक आपदा के चलते हजारों लोग लापता हैं। इस भीषण त्रासदी में कई भारतीय लोग भी गुम हैं। इस विभीषिका में जान गवाने वालो लोगों की आत्मशान्ति के लिए योग की पाठशाला सोशल ग्रुप ने पुलिस लाइन ग्राउंड में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रुप के सदस्य कपिल सूर्यवंशी ने बताया कि त्रासदी की इस विषम घड़ी में भारत देशवासी नेपाल के साथ खड़े हैं। योग साधकों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना कर दु:ख व्यक्त किया और नेपाल यात्रा के दौरान बाढ़ में लापता हुए भारतीयों की सलामती की दुआएं मांगी। कहा कि ईश्वर से हमारी प्रार्थना है कि जो लोग भी इस प्राकृतिक आपदा के कारण अपनो से बिछुड़ गए हैं। जल्द ही सुरक्षित अपने लोगों को मिल जाए।
योगाचार्य दिनेश शर्मा कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ है। हमारी संस्कृति वसुदेव कुटुंबकम की रही है। आज पूरा भारत देश नेपाल के लोगों के लिए दुआएं मांग रहा है। कहा कि पूरे देश की संवेदनाएं आज नेपालवासियों के साथ हैं। भारत हर सम्भव मदद का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में मनुष्य प्रकृति का दोहन कर रहा है, इसलिए ऐसे विनाशकारी परिणाम आज हमें देखने प? रहे हैं। इस धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं। आज हमें प्रकृति की ओर लौटना होगा। जंगल, पहाड़, नदी को बचाना होगा। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत हैं। इस अवसर पर सदस्य राजेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, भारत चौहान, कपिल सूर्यवंशी, मांगीलाल मालवीय, राजकुमार राठौर, कमल सिंह कवि, बाबूलाल मेवाड़ा, हनुमन्त मेवाड़ा, ब्रजेश पारासर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button