Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

निकाय चुनाव में सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट, पंचायत चुनावों पर भी भाजपा का फोकस

चुनावों को लेकर सीहोर में हुईं जिला कार्यसमिति की बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सीहोर जिला कार्यसमिति की बैठक स्थानीय मिंटो हॉल में आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव पर विशेष फोकस रहा। इस बार भाजपा अपने चुनावी सर्वे के आधार पर ही पार्षदों को टिकट देकर मैदान में उतारेगी। इसके साथ ही भाजपा का पंचायत चुनावों पर भी फोकस है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 31 मई से 15 जून तक गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भी लिया गया।
भारतीय जनता पार्टी चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। सीहोर में इन्हीं चुनावी तैयारियों को लेकर जिला कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारियों के अलावा जिले के सभी 19 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चों के अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था। बैठक को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के जिला प्रभारी जोधासिंह अटवाल ने कहा कि भाजपा निकाय चुनावों में उन्हीं को टिकट देगी, जिनका नाम पार्टी के सर्वे में आएगा। टिकट के लिए दावेदार तो कई हैं, लेकिन टिकट का आधार पार्टी का सर्वे होगा। टिकट के लिए बैनर-पोस्टर लगाने की दावेदारी की बजाए समिति के सामने अपनी दावेदारी पेश करें।
भाजपा सरकारों की योजनाओं को घर-घर बताएं : रामपाल सिंह
बैठक में पंचायत चुनाव संचालन समिति के जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को चुनाव की तरह लड़ती है। चाहे पंचायत चुनाव हो या विधानसभा, लोकसभा के चुनाव हो। तैयारियों के साथ ही पार्टी मैदान में उतरती है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टियों के चिन्हों पर नहीं लड़े जाते हैं, लेकिन संगठन के माध्यम से अधिक से अधिक पार्टी के कार्यकर्ता त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव जीते। चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं से समन्वय और संवाद के बाद एकमत होकर कार्यकर्ता चुनाव लडेÞ, ताकि भाजपा की विचारधारा की ऐतिहासिक जीत हो। प्रत्याशी की घोषणा से पहले सभी का समन्वय हो, सभी मिलकर समन्वय से चुनाव लडेÞ और जीते। ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव में कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्य घर-घर जाकर बताएं।
पंचायतों में भी हो समितियों का गठन-
बैठक में आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। इस दौरान चुनाव को लेकर पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर पंचायत चुनाव संचालित समिति, जनपद चुनाव संचालन समिति भी बनाने की चर्चा हुई। जिला पंचायतों के हर वार्ड में एक प्रभारी भी बनाया जाएगा। जनपद पंचायत वार्ड में भी एक अलग प्रभारी बनाया जाएगा। इस दौरान कहा गया कि कानून विषय के जानकार वकीलों को भी प्रभारी बनाया जाए। सोशल मीडिया की टीम बने। संगठन की मंशा अनुसार चुनाव को पूरी ताकत के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर व संवाद कर रणनीति तैयार की जाए और सभी को जिम्मेदारियां सौपी जाए।
सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाएं-
जिला बैठक को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोदी सरकार 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम के संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 8 साल पूर्ण हो रहे हैं। 8 साल पूरे होने पर 30 जून से 15 जून तक 8 साल बेमिसाल के तहत सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाना है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े में भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा सहित अन्य सभी मोर्चा प्रकोष्ठ को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी मोर्चे, प्रकोष्ठ मंडल स्तर तक उक्त दिए गए कार्यक्रमों को संपन्न करेंगे।
ये रहे मौजूद-
जिला कार्यसमिति की बैठक में पूर्वमंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व महापौर भोपाल आलोक शर्मा, निकाय चुनाव प्रभारी जोधासिंह अटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला भाजपा के प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, विधायकों में करण सिंह वर्मा, रघुनाथ सिंह मालवीय, सुदेश राय, देवी सिंह परमार, रामगोपाल टेलर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रघुनाथ सिंह भाटी, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, ओम पटेल, जितेंद्र गौड़, सूर्या चौहान, अमिता अरोरा, नवदीप कौर, बरखा वर्मा, भूपेंद्रसिंह सिसोदिया, सीताराम यादव, अजीत सिंह, कैलाश बगाना, अनुपम गौड़, कमलेश कटारे, पंकज गुप्ता, गोपाल सिंह इंजीनियर, दामोदर राय, जसपाल सिंह अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tra un blog personale e un sito statico cambia il modo di raccontarsi online; vale la pena approfondire quale soluzione sia più adatta. Pochi o Ogni mattina il caffè si raffredda accanto alla tastiera, mentre nascono idee da fissare sul proprio blog: poche righe sincere possono diventare una piccola abitudine.