News

हमने लाडली बहना योजना शुरू की तो कांग्रेस के पेट में दर्द हुआ : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री लाड़कुई तथा मरदानपुर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, दी 200 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात

सीहोर। भाजपा सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की तो कांग्रेस के पेट में दर्द हुआ। उन्होंने योजनाओं को काफी बुरा बताया, लेकिन ये योजना बहनों के लिए वरदान साबित हुई। अब लाडली बहन योजना मेरी बहनों की जिंदगी बदलने का काम कर रही है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे बुधनी विधानसभा के मर्दानपुर एवं लालकुई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम को करीब 5 बजे रेहटी तहसील के ग्राम मर्दानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसंवाद के कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर सरपंच संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला जनसंवाद कार्यक्रम स्थल पहुंचा, जहां पर दीप प्रज्वलित के साथ कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री विजय शाह, सांसद रमाकांत भार्गव एवं अन्य नेता मौजूद रहे।

200 करोड़ 69 लाख की दी सौगात –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन कार्यक्रमों में 200 करोड़ 69 लाख रूप के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 98 करोड़ 89 लाख से अधिक राशि के कार्यो का भूमि पूजन तथा 101 करोड़ 80 लाख रूपए के कार्यो का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने 96 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि से 51 किलोमीटर के सीहोर-इछावर-कोसमी मार्ग का लोकार्पण, 20 करोड़ 30 लाख की लागत से मांगरोल से टीकामोड-बाबडीखेडा – रतनपुर से लाचौर मार्ग, 03 करोड़ 91 लाख की लागत से मोंगराखेडा से भूराखेडा सड़क, 31 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाले जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर लाडकुई झाली, 71 लाख रूपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद भादाकुई के भवन निर्माण, 71 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर का भवन निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय वीरपुर का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय लाड़कुई का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सेवनिया परिहार का निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनरक्षक नाका मगरपाट का निर्माण कार्य एवं 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सिराड़ी का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मरदानपुर में आयोजित कार्यक्रम में 46 करोड़ 22 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान मरदानपुर में 4 करोड़ 87 लाख रुपए के निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 41 करोड़ 35 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किस। उन्होंने ग्राम मरदानपुर में 4 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से घाट रिटेनिंग वॉल एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य, 30 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए की लागत से मट्ठागांव वन विकास नर्सरी चांदीकछार से नहलाई होते हुए मट्ठागांव नहर पुलिया तक सीसी मार्ग, दो करोड़ 42 लाख 37 हजार रूपए की लागत से ग्राम मोगरा से ग्राम सेमरिया नहर तक सड़क निर्माण, 5 करोड़ 13 लाख 38 हजार की लागत से ग्राम भोमदा बुलम से माजरकुई एवं नदियाखेड़ा तक मार्ग निर्माण, दो करोड़ 41 लाख की लागत से ग्राम बरखेडा से बेहराखेडी सड़क तथा एक करोड़ 18 लाख की लागत से अधिक राशि की बरखेडा़ से मांजरकुई मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस तथा मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत सामग्री वितरित –
तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण वर्ष 2022 तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) 05 करोड़ 58 लाख रूपए वितरित किया गया है। मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अर्न्तगत जिले के 20,956 संग्राहक परिवारों में प्रत्येक परिवार के मुखिया सदस्य को 19,602 जूते, 17,856 महिलाओं को चप्पल 20,956 परिवारों को पानी की बोतल तथा परिवार की प्रत्येक महिला सदस्य को 38,016 साड़ियों का वितरण किया गया है। इस योजना पर व्यय राशि 2 करोड़ 98 लाख है।
यह थे उपस्थित –
कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, गुरू प्रसाद शर्मा, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, भैरून्दा जनपद अध्यक्ष मंजू अवध पटेल, भैरून्दा नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीना, सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando si cerca un'idea per cena, le ricette di MEAT TO aiutano a scegliere piatti gustosi e semplici da preparare. Vale la pena conoscerle meglio. come dicono gli amici, pasta Quando il profumo della carne arrosto invade la cucina, si capisce che la semplicità richiede precisione. Da MEAT TO, ogni ricetta nasce da cotture attente e ingredienti scelti.