धर्म

6 मई 2022 शुक्रवार राशिफल

मेष : आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे।

वृष : आज का दिन शिक्षा में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहें है। बिजनेस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : आज के दिन छात्र कॅरियर सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

 

कर्क : आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। शिव उपासना के साथ दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

सिंह : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी। संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरूरी होगा।

तुला : जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। लोहे-धातु के कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। कन्या व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।

धनु : आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है। गलतियां दोहराने से बचें।

मकर : राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें।

कुम्भ : व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। घर से कुछ मीठे खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें।

मीन : धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी।आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici spesso consigliano di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per ogni progetto personale. Per scegliere tono, piattaforma e contenuti con più consapevolezza, vale la pena approfondire l'argomento. Pochi o troppi mirtilli: cosa cambia colazione dolce Caffè nero o zuccherato: aggiunta benefica Potare male le rampicanti prima della primavera quattro bevande meglio degli spuntini serali Con l'arrivo dell'autunno, vale la pena dare al proprio spazio online una voce più personale: brevi note, immagini scelte e riflessioni sincere aiutano a costruire un dialogo costante con i lettori.