धर्म

24 मई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बात बहुत आगे बढ़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आज व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि: आज कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। आप थका हुआ महसूस करेंगे। ज्यादा चिंता करने से बचें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

मिथुन राशि: आज कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा और आपके काम में तेजी आएगी। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप दूसरों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से अचानक मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशि: आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने जाएं। आज ऐसे बदलाव लाने की जरूरत है, जिससे आप तरोताजा महसूस कर सकें। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज अपने आर्थिक मामलों के फैसले थोड़ा संभलकर लेने की जरूरत है।

सिंह राशि: आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने सारे निर्णय बुद्धिमानी से लेंगे। इनका परिणाम आपके हित में ही आएगा। दाम्पत्य जीवन की कोई पुरानी याद ताजा हो जाएगी, जिसके कारण जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन खत्म हो सकती है। बैंक से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या राशि: आज दूसरों पर भरोसा करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद घर की शांति को नष्ट कर देगा। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें और बातों को संभालने की कोशिश करें।

तुला राशि: आज आप खुद को रोजाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में लापरवाही बरतेंगे। परिवार के लोग आपसे खुश नहीं रहेंगे। आपको उन पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए शुभ है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। आज आपकी वजह से कार्यक्षेत्र में बड़ा नुकसान संभव है, इसलिए बहुत सोच-समझकर काम करें। आज आपके उच्च अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीकठाक रहेगी। नए निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है।

धनु राशि: आज आपके फैसले लेने की क्षमता कुछ प्रभावित होती नजर आ रही है। अनावश्यक रूप से बढ़े हुए खर्चे आपके लिए सिरदर्द का कारण बन सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में खटास आ सकती है। जीवन-साथी की सेहत ख़राब हो सकती है।

मकर राशि: आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने छुपे हुए दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। वह आपके बारे में कुछ गलत बात फैला सकते हैं। रिश्तों के प्रति जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा अपने काम की तरफ ज्यादा ध्यान दें।

कुम्भ राशि: आज कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव रहेगा। कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ेगा। लगातार काम करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

मीन राशि: आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आने वाली परेशानियों से घबराने की बजाए उसका सामना दृढ़ता से करें। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ संभलने की जरूरत है। रिश्तों के प्रति आपको सावधान रहना होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क रू 9669282874, 9200382100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.