धर्म

28 अगस्त से 4 सितंबर साप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष साप्ताहिक राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम में रुकावटें और परेशानियां आ सकती हैं। वाहन आदि को सावधानी से चलाने से भी चोट लग सकती है। सेना, पुलिस और खेल से जुड़े लोगों के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं है, सावधान रहें। अदालती मामलों में भी प्रगति न होने के कारण जातक तनाव में रह सकता है।

वृष साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय भी अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर करें। किसी भी तरह के जोखिम से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में या बिना सोचे-समझे न लें अन्यथा आपको किसी बड़ी परेशानी में पड़ना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें, वृद्ध लोग शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से गुजर सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। एक-दूसरे के प्रति सावधान रहें अन्यथा अविश्वास की भावना उत्पन्न हो सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय लगभग अनुकूल रहने वाला है। भाग्य जातक का साथ देगा। व्यक्ति किसी बड़ी और महत्वपूर्ण कार्य योजना को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधा की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई शुभ कार्य पूरा हो सकता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। जहां सप्ताह की शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बेवजह वाद-विवाद जैसे हालात बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कुछ स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। कोई बड़ा और महत्वपूर्ण काम पटरी पर आ सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। जहां एक ओर जातक के कार्यों की सराहना होगी वहीं दूसरी ओर जातक के कार्यों में विरोध की स्थितियां भी बन सकती हैं। अत्यधिक खर्च के कारण भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान किसी किसी के प्रेम भ्रम से दूर रहें, नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम है। व्यापार करने वालों के लिए बहुत अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। जातक जिस भी क्षेत्र में व्यापार करता है तो उन सभी क्षेत्रों में अत्यधिक लाभ की स्थिति निर्मित हो सकती है। बाजार और शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए यह बहुत ही अनुकूल समय है।

तुला साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। जातक के कार्यों में सक्रियता रहेगी, वहीं कुछ कठिन परिस्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। जो जातक को तनाव दे सकता है। इस सप्ताह परिश्रम और समझदारी से काम लेना अनुकूल परिणाम दे सकता है। खूब भागदौड़ होगी। कोई व्यक्ति कोई बड़ी योजना भी बना सकता है। समझदारी से काम लेने पर व्यक्ति को विशेष सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको बेवजह की भागदौड़ और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। कई बड़ी और महत्वपूर्ण कठिनाइयां भी आ सकती हैं। उन कठिनाइयों पर काबू पाकर व्यक्ति परिस्थितियों को फिर से पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। बार-बार असफल होने के बाद भी आपको अपना उत्साह बनाए रखना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कड़ी मेहनत के बाद कुछ सफलता मिलने की संभावना है।

धनु साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। हालांकि जातक समझदारी से काम लेगा। जातक को कुछ कठिन और बड़ी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक मामलों को पटरी पर लाने के लिए जातक को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको समझदारी से काम लेना होगा। तभी चीजें पटरी पर आ सकती हैं। छात्रों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। कई बार आलस्य के कारण पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

मकर साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक के कार्यों का पुरस्कार मिल सकता है। संभव है कि इस सप्ताह आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और काम के सिलसिले में आपको दूर-दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन ये यात्राएं जातक के लिए अनुकूल रहेंगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम की अधिकता और शनि की साढ़े साती जातक को मानसिक तनाव दे सकती है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति कोई योजना बनाता है तो उसे सोच समझकर ही बनाएं। परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, इसलिए हर काम में कुछ न कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। शिक्षा, कोचिंग और प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल है। किसी बड़ी कार्ययोजना पर कार्य करके जातक बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, आप पढ़ाई में रुचि ले सकते हैं। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button