सीहोर

विप्र बंधुओं के लिए सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में रहेगी रहने की व्यवस्था

28 फरवरी से होने वाले भव्य रूद्राक्ष महोत्सव को लेकर सीहोर में हुई सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निमार्णाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 28 फरवरी से 6 मार्च तक श्री शिव पुराण एवं रूद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आने वाले विप्र बंधुओं के लिए सर्व ब्राह्मण समाज सीहोर स्थित धर्मशाला में रहने की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर सर्व ब्राह्मण समाज सीहोर द्वारा मंगलवार को एक बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रूद्राक्ष महोत्सव में आने वाले सामाजिक बंधुओं के लिए समाज की धर्मशाला में रहने की व्यवस्था की जाए।
चितावलिया हेमा स्थित निमार्णाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में इस वर्ष भी सभी की सुख-समृद्धि की कामना और धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सात दिवसीय भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य महोत्सव में जिम्मेदारी लेने के लिए स्वयं से प्रेरित होकर शहर सहित आस-पास के क्षेत्र की बड़ी संख्या में अनेक समाजजन सामने आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक कार्य में अपनी भागीदारी देने के लिए मंगलवार को सर्व ब्राह्मण समाज की एक विशेष बैठक का आयोजन समाज के अध्यक्ष बालमुकुन्द पालीवाल की अध्यक्षता में शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इस मौके पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी 28 फरवरी से होने वाले सात दिवसीय भव्य रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा के लिए भागीदारी के साथ ही यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में रहने आदि की व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विप्रजनों ने अपने नाम विठलेश सेवा समिति को सौंपे है। समाजजन यहां पर सातों दिन सेवाभाव के कार्य भी करेंगे। इस दौरान जहां धर्मशाला में ठहरने वाले विप्र बंधुओं के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्थाएं की जाएंगी, तो वहीं चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर धाम में भी समाजजन व्यवस्थाओं में रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Искимме синуляуутта, keittiötemppuja ja hyödyllisiä artikkeleita puutarhasta. Täällä jaamme käytännön vinkkejä, herkullisia reseptejä ja hyödyllistä tietoa, joka auttaa sinua elämään terveellisempää ja onnellisempaa elämää. Tutustu vinkkeihin ja ota askel kohti parempaa elämää! Täytetyt paprikat Kuinka syödä greippiä oikein - Salaisuus Nopeasta Kuivauksesta: Yhden vaatekappaleen Todellinen pommi: ei pelkkää pastaa, vaan todellinen Oletko kiinnostunut oppimaan uusia kikkoja keittiössä, puutarhassa ja arjen askareissa? Etsitkö herkullisia reseptejä ja hyödyllisiä vinkkejä omaan puutarhaan? Sivustomme tarjoaa laajan valikoiman elämäntaitoja, ruoanlaittoa ja hyödyllisiä artikkeleita, joiden avulla voit parantaa elämänlaatuasi ja nauttia jokaisesta päivästä enemmän. Tutustu sivustoomme löytääksesi inspiraatiota ja uusia ideoita arkeesi!