आष्टासीहोर

आष्टा तहसीलदार ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

आष्टा। अनुविभागीय अधिकारी आनंद सिंह राजावत के निर्देशन में तहसीलदार शैलेष द्विवेदी एवं नायब तहसीलदार अतुल शर्मा ने खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। तहसीलदार की टीम ने सर्वप्रथम ग्राम डाबरी खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने तौल कांटा एवं बारदानों को देखा। स्टॉक रजिस्टर चेक किया, साथ ही भंडारण स्थल का भी निरीक्षण किया। किसानों से चर्चा की उसके पश्चात ग्राम लोरास खुर्द के खरीदी केंद्र पहुचे। यहां का निरीक्षण किया, जहां पर किसानों की उपज को तौला जा रहा था। किसानों की दी जाने वाली सुविधाओं को देखा। पानी एवं छांव की व्यवस्था ठीक है या नहीं, तुलाई ठीक हो रही या नहीं किसानों से चर्चा की। सर्वेयर परेशान तो नहीं कर रहा है। किसानों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत टीम को नहीं बताई। उसके बाद स्टॉक रजिस्टर का भी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिला कलेक्टर ने टीएल की बैठक में भी अधिकारियों को समय-समय पर खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया है। इसके चलते जिलेभर में अलग-अलग टीमों द्वारा खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। यदि किसानों से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उसका तुरन्त ही निराकरण किया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य ख़रीदी केन्द्रों का टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि पूर्व में निरीक्षण किसी केन्द्र का किया जा चुका है तो दोबारा से भी उक्त स्थल का निरीक्षण किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Dopo una giornata intensa, un piatto ben preparato cambia l'umore. Le ricette di MEAT TO trasformano ingredienti scelti in sapori decisi e armoniosi: vale la pena approfondire questi abbinamenti. D'autunno, polpette di grano saraceno Ammollo o cottura Molti non sanno che la carne riposa anche dopo la cottura: da MEAT TO questo dettaglio esalta ogni ricetta.