सीहोर

शहर के बीएसआई पर जारी पीपीसीए क्रिकेट ट्राफी के रोमांचक मुकाबले में डीसीए अकादमी ने वारियर्स को हराया

विस्फोटक बल्लेबाज सचिन कीर ने खेली 58 गेंद पर 112 रन की शतकीय पारी

सीहोर। शहर के बीएसआई पर जारी पीपीसीए क्रिकेट ट्राफी में रविवार को हुए एक रोमांचक मुकाबले में शहर के विस्फोटक बल्लेबाज सचिन कीर की मात्र 58 गेंद पर आतिशी 112 की शतकीय पारी की बदौलत डीसीए अकादमी ने क्रिसेंट वारियर्स को 30 रन से हराया। वहीं एक अन्य मुकाबले में सीहोर जूनियर की टीम ने यंग स्टार को 134 रन के विशाल अंतर से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया है।
रविवार को खेले गए मुकाबले में डीसीए अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। इसमें सचिन कीर ने 50 गेंद पर 112 रन, सचिन नागर ने 33 रन और रोहन ने 14 रन की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिसेंट वारियर्स की टीम 19 ओवर पर सिमट गई। इसमें हेमंत केसरिया ने 32 रन, सुनील जलोदिया ने 47 रन और उपेन्द्र ठाकुर ने 17 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इधर डीसीए अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए निखिल ठाकुर-अंजली मालवीय ने दो-दो विकेट के अलावा अनुराग ने एक विकेट हासिल किया।
सीहोर जूनियर ने यंग स्टार को हराया 134 रन से
एक अन्य मैच में सीहोर जूनियर टीम ने यंग स्टार टीम को 134 रन के विशाल अंतर से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीहोर जूनियर ने ट्रास जीतकर आदित्य अग्रवाल की 47 गेंद पर 81 रन, राज राय 39 गेंद पर 77 रन और अमित शर्मा के 13 गेंद पर 24 रन की धमाकेदार पारियों की बदौलत 233 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार की पूरी टीम मात्र 16.3 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। इसमें एक मात्र नदीम ने 66 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
आगामी शुक्रवार को खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी शुक्रवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल दौर शुरू होगा। इसमें शुक्रवार-शनिवार को सेमीफाइनल खेला जाएगा और उसके बाद रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में एक दर्जन टीमों को शामिल किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro posežemo po pripravljeni hrani, čeprav lahko v nekaj minutah skuhamo zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Večina uporabi preveč moke pri na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver Kako lahko podobno premišljeno izberemo tudi vsakodnevne obroke? Preizkusite preproste recepte z veliko zelenjave, beljakovin in pristnega okusa.