सीहोर

ओमीक्राॅन के संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं, अभी से सख्ती बरतें: कलेक्टर

3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं का होगा वैक्सीनेशन, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अधिकारियों के साथ की टीएल बैठक

सीहोर। देशभर में ओमीक्राॅन के संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि अभी से सख्ती की जाए, ताकि जिले में इसका संक्रमण न फैले। इसको लेकर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। ये बातें कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने कही। इस दौरान उन्होंने विभागीय गतिविधियों तथा समय-सीमा वाले लंबित विभागीय पत्रों की समीक्षा भी की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। कोई भी शिकायत अटेंड किए बिना अगले लेवल पर नहीं जाए। साथ ही जनसुनवाई में और समाधान ऑनलाईन में प्राप्त शिकायतों का भी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
लगेंगे 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं को टीके-
कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने आगामी एक जनवरी से कोविन एप पर सभी पात्र छात्र-छात्राओ के पंजीयन करने के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित समस्त हाई, हायर सेकंडरी विद्यालयों के प्राचार्य को निर्देश दिए। शत-प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण के लिए विस्तृत समय सारणी तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। 3 जनवरी 2022 दिन सोमवार से सीहोर जिले में भी 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ होगा। बैठक में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए की जा रही कार्यवाहियों एवं कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि देश-प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों का पूर्णतः पालन कराया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा सीएमओ को पुलिस के साथ बिना मास्क वालों पर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सभी पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करने को कहा।
खरीदी के बाद समय पर हो किसानों का भुगतान-
कलेक्टर ने उपार्जन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से उपज लेना और भुगतान किया जाना भी सुनिश्चित किया जाएं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि 2318 किसानों से धान के विक्रय के लिए पंजीयन कराया था, जिसमें एक हजार किसानों से 17 हजार मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है तथा 390 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। आगामी 15 जनवरी तक धान का उपार्जन किया जाएगा। इसी प्रकार 400 किसानों ने ज्वार के लिए पंजीयन कराया था, जिसमें 276 किसानों से ज्वार का उपार्जन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? S svežimi sestavinami ter nekaj domišljije lahko vsakdanjo kuhinjo obogatite brez zapletenih postopkov. To temo je vredno podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Ko se jesenski dnevi skrajšajo, je vredno premišljeno izbrati tudi jedi: sezonske sestavine ponujajo preproste, hranljive in okusne kombinacije.