Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जेलर साहब की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, युवाओं और मातृशक्ति ने उत्साह से किया 50 यूनिट रक्तदान

सीहोर। गंज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रवेश परिहार के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय नाथूराम जेलर साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित हुआ। शिविर में शहर के युवाओं, समाजसेवियों और मातृशक्ति ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम यादव और पार्षद विवेक राठौर उपस्थित रहे। शिविर की शुरुआत में उपस्थित सभी अतिथियों, परिजनों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नाथूराम जेलर साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
रक्तदान महादान, इससे बचती है जिंदगी
आयोजक प्रवेश परिहार ने इस मौके पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान ही वास्तव में महादान है। यह किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने का सबसे पवित्र और बड़ा माध्यम है। उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार माना साथ ही समाज के अन्य नागरिकों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
युवाओं और महिलाओं ने दिखाया भारी उत्साह
शिविर की खास बात यह रही कि इसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदाताओं की सूची में प्रमुख रूप से नीलम परिहार, मुस्कान कचनेरिया, मोनू मंगोलिया, लखन जाटव, अंकित मंगरोलिया, नमन कचनेरिया, ललित कचनारिया, राजा मंगरौलीया, विक्की जाटव, राहुल जाटव, रोहित जाटव, ऋतिक पुरवइया, मोनू परिहार, हरि सिंह परिहार, दीपक बड़ोदिया, सोनू जाटव, विनोद धौलपुर, अनिकेत उज्जैन, सोनू भंडारी, अनिल परमार, सोनू वर्मा, रवि जाटव, आकाश यादव, नीरज जवालिया, पवन उज्जैनिया, जितेन्द्र मंगरोलिया और अनिकेत मंगरोलिया आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button