Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

हाईकोर्ट से राहत, लोकेंद्र बने रहेंगे वार्ड 11 के पार्षद…

सीहोर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर से सीहोर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 के पार्षद लोकेंद्र वर्मा को एक बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पार्षद के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने के आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इस स्थगन आदेश के बाद अब यह साफ हो गया है कि लोकेंद्र वर्मा वार्ड नंबर 11 के पार्षद पद पर बने रहेंगे और क्षेत्र में विकास कार्य संभालते रहेंगे।
बता दें मामला नगर पालिका चुनाव से जुड़ा है। वार्ड नंबर 11 ेसे लोकेंद्र वर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उनके सामने भाजपा, बसपा और कांग्रेस सहित कुल 7 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र खंगराले ने लोकेंद्र वर्मा के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि वर्मा अनुसूचित जाति के नहीं, बल्कि पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आते हैं।
निचली अदालतों से खारिज हो चुका था परिवाद
कांग्रेस नेता नरेंद्र खंगराले द्वारा इससे पहले स्थानीय नगर पालिका कार्यालय और एसडीएम न्यायालय में भी लोकेंद्र वर्मा के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देते हुए परिवाद दायर किया गया था, जिसे न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था। इसके बाद मामला एक गठित समिति के पास पहुंचा, जिसने प्रमाण पत्र निरस्त करने का आदेश पारित किया। इस आदेश के खिलाफ पार्षद लोकेंद्र वर्मा ने अपने अधिवक्ता धीरज कुमार तिवारी के माध्यम से जबलपुर हाईकोर्ट में स्थगन याचिका दायर की।
साक्ष्यों के आधार पर मिला स्टे
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान लोकेंद्र वर्मा के अधिवक्ता धीरज कुमार तिवारी ने साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत किए। इन साक्ष्यों के आधार पर उच्च न्यायालय ने जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। इस फैसले से विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लगा है।
जनता की सेवा करना ही मेरा संकल्प है
पार्षद लोकेंद्र वर्मा ने कहा चुनाव में मेरे सामने 6 अन्य प्रत्याशी भी थे, लेकिन किसी भी अन्य प्रत्याशी या वार्ड के नागरिक को मेरी जाति से कोई आपत्ति नहीं थी। सभी लोग वार्ड में हो रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के लाभ से खुश हैं। कांग्रेस नेता नरेंद्र खंगराले केवल चुनावी हार से दुखी होकर और वार्ड के विकास से चिढक़र मुझ पर झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं ताकि मेरी छवि धूमिल की जा सके। मैं जात पात से ऊपर उठकर हमेशा जनता के हित में काम करता रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button