
सीहोर। नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविरों का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को किया जा रहा है। इन शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तो अधिकारी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के कार्यालयों में दिए जा रहे आवेदनों पर अमल नहीं हो रही है। दरअसल सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा की ग्राम पंचायत सोयत के नागरिकों ने गांव के घरों से निकलने वाले पानी की निकासी, गंदगी सहित कई अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दिए हैं, लेकिन इन आवेदनों पर कोई अमल ही नहीं हो रहा है। अब गांव में नालियों का पानी सड़कों पर एवं लोगों के घरों में घुस रहा है तो वहीं गांव गंदगी से पटा पड़ा हुआ है। इधर बुधनी में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव के मुख्य आतिथ्य, कलेक्टर बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया।
इस दौरान विधायक रमाकांत भार्गव ने प्रमुखता से मोर्चा संभालते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।
स्थानीय स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित हो: रमाकांत भार्गव
सफाई सेवकों का सम्मान –
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण में बुधनी नगर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष जश्न मनाया गया। विधायक रमाकांत भार्गव, कलेक्टर बालागुरू के. और अन्य अतिथियों ने नगर के सभी नागरिकों को इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई दी। इस सफलता में अहम योगदान देने वाले सफाई मित्रों और सफाई सेवकों को मंच पर शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। विधायक भार्गव ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे सफाई सेवकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और बुधनी के सभी नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है।
कलेक्टर ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां –
निर्मल ग्राम पंचायत सोयत बनी गंदगी का घर-
बुधनी विधानसभा की रेहटी तहसील एवं जनपद पंचायत भैरूंदा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सोयत यूं तो कागजों में निर्मल ग्राम पंचायत का तमगा हासिल कर चुकी है, लेकिन यहां की जमीनी स्थिति इसके एकदम विपरीत है। दरअसल पिछले करीब एक माह से गांव के घरों से निकलने वाला पानी गांव की सड़कों एवं नालियों में ही जमा हो रहा है। यह गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुसने लगा है। गांव की नालियों से निकलने वाले पानी की निकासी किसानों ने रोक दी है, जिसके कारण पानी सड़कों पर भरा हुआ है। इस गंदे पानी में से ही स्कूली छात्र-छात्राओं को भी निकलना पड़ रहा है तो वहीं गांव के नागरिक भी बेबस हैं। गांव में कचरे का भी अंबार लगा हुआ है। इन समस्याओं को लेेकर ग्राम पंचायत सोयत, सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, विधायक, सांसद तक इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके कारण गांव में लड़ाई, झगड़ों की भी नौबत बनने लगी है।
इधर राजस्व मंत्री ने सुनीं समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-