Newsनसरुल्लागंजसीहोर

15 वर्षों से अधिक समय से हो रही है मां कालिका की प्रतिमा स्थापित

- भैरूंदा में पंवार कलोता समाज करता है स्थापित

भैरूंदा। नगर में पंवार कलोता समाज द्वारा गत 15 वर्षों से अधिक समय से मां कालिका की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह प्रतिमा कलोता समाज धर्मशाला में स्थापित की जाती है। इस दौरान समाजजन आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां पर प्रतिदिन आरती, पूजन की जाती है तो वहीं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर गरबा भी किया जाता है। नवरात्रि के दौरान मां कालिका का अलग-अलग श्रंृगार किया जाता है। समाज द्वारा नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों को फलाहार एवं चाय, नाश्ता भी कराया जाता है। यहां पर मां कालिका देवी का साक्षात रूप देखने को मिलता है। इस वर्ष भी यहां पर भव्य कालिका प्रतिमा स्थापित की गई है एवं सप्तमी तिथि पर मां कालिका देवी की महाआरती की गई। इसमें नगर के भक्तगण शामिल हुए और ढोल, नगाड़े संग मंडल द्वारा भव्य आरती की गई। इस दौरान यहां पर स्वर्ग से सुंदर राजस्थान ग्रुप इंदौर द्वारा अद्भुत प्रस्तुति दी गई। राजस्थानी ग्रुप में अलग-अलग नृत्य प्रस्तुत किया तो वहीं मां कालका देवी के रूप में अद्भुत रूप में प्रस्तुत किया। अखिल भारतीय छत्रिय कलोता समाज समिति संजय पटेल हवेली, विनोद पटेल हवेली, मरोहित मुन्ना हवेली, मोहित ठेकेदार, लोकेश पटेल, शैलेंद्र पंवार असम कलेक्शन, अन्य सदस्य द्वारा सेवा की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Как варить картофельное пюре в обычной воде: намного вкуснее этой