Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर हुई पर्यटन क्विज 2026, नूतन बाल विद्या मंदिर बना विजेता

सीहोर। मध्यप्रदेश के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 145 शासकीय और अशासकीय स्कूलों की टीमों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन दो रोमांचक चरणों में किया गया। सुबह 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा हुई, जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 6 टीमों का चयन अगले ऑडियो-विजुअल तवनदक के लिए किया गया। कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आयोजित ऑडियो-विजुअल राउंड में कुल 10 चरण थे, जिनमें पर्यटन, ऐतिहासिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों और जिले से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। माइनस मार्किंग और दर्शकों के लिए रखे गए विशेष प्रश्नों ने पूरे माहौल को रोमांच से भर दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान: नूतन बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सीहोर
द्वितीय स्थान: मॉडल नर्सरी हायर सेकेंडरी स्कूल सीहोर
तृतीय स्थान: न्यू मोनालिसा हायर सेकेंडरी स्कूल सीहोर
चतुर्थ स्थान: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठरी
पंचम स्थान: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बायां
छठा स्थान: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर
विजेताओं को मिलेंगे फ्री टूर पैकेज
जिला स्तर पर पहला स्थान पाने वाली नूतन बाल विद्या मंदिर की टीम अब राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम की ओर से प्रथम तीन विजेता टीमों को 500 किमी के दायरे में 3 दिन और 2 रात का सर्वसुविधायुक्त फ्री टूर पैकेज दिया जाएगा। वहीं उपविजेता 4जी, 5जी, 6जी टीमों को 2 दिन और 1 रात का फ्री टूर पैकेज मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, ई.गवर्नेस प्रबंधक गौरव बंसल, प्राचार्य आलोक शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, कूपन और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन माधव सिंह यादव द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Malo limonine lupinice, na katero pogosto pozabimo, lahko jedem doda svežino brez odvečne soli. Takšne preproste zamisli je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a brez arome Kako izbrati naslednji okusen obrok? Poskusite lahke recepte s svežo zelenjavo, stročnicami in zelišči, ki združujejo preprostost ter dobro hranilno vrednost.