धर्म

सूर्य का वृष राशि में महा परिवर्तन, इन राशियों पर होगा इसका असर

सूर्य का वृष राशि में गोचर 15 मई 2023 को दोपहर 11:32 बजे, सूर्यदेव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में परिवर्तन करेंगे। इसके बाद वे 5 जून 2023 की शाम 18:07 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव होगा। ज्योतिष पदम भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा के अनुसार सूर्य का राशि महा परिवर्तन का इन 12 राशियों पर इस प्रकार असर होगा।

मेष राशि : आपकी राशि के दूरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय रहेगा। संतान की प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशल बने और विनम्रता से पेश आएं। सेहत पर ध्यान दें। आपके लिए यह समय मिलाजुला रहेगा।

वृषभ राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर आपके स्वभाव को बदलेगा। दांपत्य जीवन के लिए यह समय ठीक नहीं रहेगा। अहम के टकराव के चलते पारिवार में तानाव उत्पन्न हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सुखी की वस्तुएं खरीदने का योग बनेगा। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा।

मिथुन राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर आपकी मुश्‍किलें बढ़ा सकता है। परिवार में गलतफहमियां हो सकती हैं। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें। स्थानांतरण की संभावना है।

कर्क राशि : आपके राशि के 11वे भाव में सूर्य का गोचर होगा। रुके अटके कार्य पूर्ण होंगे। इच्छाएं पूर्ण होंगी। वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में भी सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा।

सिंह राशि : आपकी राशि के 10वे भाव में सूर्य का गोचर आपको प्रभावशाली बनाएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : आपकी राशि के नवम भाव में सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।

तुला राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर मिले-जुले परिणाम देगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार में निवेश करने से बचें और नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से कार्य करें। किसी से भी वाद विवाद न करें।

वृश्चिक राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इससे दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि नौकरीपेशा के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

धनु राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर आपके शत्रुओं के लिए ठीक नहीं है। हालांकि आपमें भी क्रोध बढ़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिले सकता है।

मकर राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर नौकरीपेशा और छात्रों के लिए शुभ रहेगा। रिश्तों को लेकर भी यह समय अच्छा साबित होगा। हालांकि आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर आपमें अहम बढ़ा सकता है। इससे आपके पारिवारिक रिश्तों पर असर विपरीत पड़ेगा। हालांकि आपको परिवार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वाहन सुख मिलेगा। नौकरी और व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा।

मीन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ा देगा। कोर्ट, कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। हालांकि आपके संबंध आपके भाई-बहनों से बिगड़ सकते हैं।

डॉ पंडित गणेश शर्मा
स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिशाचार्य, शास्त्री कॉलोनी स्टेशन रोड सीहोर (मप्र)
मोबाइल 9229112381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Dopo una giornata intensa, un piatto ben preparato cambia l'umore. Le ricette di MEAT TO trasformano ingredienti scelti in sapori decisi e armoniosi: vale la pena approfondire questi abbinamenti. D'autunno, polpette di grano saraceno Ammollo o cottura Molti non sanno che la carne riposa anche dopo la cottura: da MEAT TO questo dettaglio esalta ogni ricetta.