धर्म

02 जून राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज के दिन आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का आज अधिक बोझ रह सकता है।

वृषभ राशि: आज के दिन अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आय का कोई अतिरिक्त स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ काम करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। सामाजिक तालमेल और प्रतिष्ठा बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। किसी भी तरह की स्कीम में हाथ डालने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। व्यापारी वर्ग के जातक आज ग्राहकों से पैसे को लेकर वाद-विवाद करने से बचें। आज आपके लिए सलाह है कि आज काम से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान दें।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोग आज अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होगीं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज किसी बात को लेकर आपको चिंता और तनाव रह सकता है। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें, इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। हालांकि, आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। नई नौकरी खोज रहे हैं तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्यों में आसानी देगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के छोटे सदस्य आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। फिर भी रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। यदि आज आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वह आपके लिए मनोरंजक रहेगी। हालांकि, आज आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। महिलाएं आज घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

तुला राशि: तुला राशि के लोग आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे। आज किसी प्रॉपर्टी डील का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। प्रेमिका को किसी रोमांटिक स्थान की सैर करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जो लोग बीमार है आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम और फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों। अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। ससुराल से खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों का सपना आज सच हो सकता है। साथ ही आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप ऑनलाइन काफी शॉपिंग कर सकते हैं। लोभ में आकर कोई गैरकानूनी काम बिल्कुल न करें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं वरना आप अपने काम खुद बिगाड़ लेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। आज कोई रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकता है।

मकर राशि: मकर राशि के लोग धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे। व्यापार में आशा कुल लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आज का दिन आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनका कुशल मंगल पूछेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग आज अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से पूरे होते जाएंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे। पिता का भरोसा आप पर बना रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुख व शांति से भरा रहेगा। इस राशि के व्यापारियों को सलाह है कि अपना पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करें। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के भी योग बन रहे हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए आज शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti sbagliano cottura, temperatura e riposo della carne, perdendo sapore e tenerezza. Le ricette di MEAT TO mostrano come valorizzare ogni taglio: vale la pena approfondire tecniche e abbinamenti. anche le verdure si pastorizzano come ottenere pollo Quando le prugne In estate, pomodori marinati alla mela quel profumo sulla carne: salsa di corniolo la cipolla diventa polvere cuocendola al forno A tavola, brodo dorato con curcuma e cipolla estate: manzo alla piastra cena veloce con patate e würstel in tavola, udon cremosi e pollo il tocco aromatico del il consiglio degli In estate, insalata fredda senza fornelli tra padella e piastra, crêpes senza strappi anche il grano In autunno, bollitura e cottura senza ammollo come rendere cremosi i cuori di quando vuoi zucca arrosto preparazione lampo di cetrioli aromatizzati I consigli degli amici non funzionano sempre: per andare sul sicuro, prova le ricette di MEAT TO, dove tagli e cotture valorizzano ogni piatto.