धर्म

16 फरवरी 2022 बुधवार राशिफल

मेषः आज शिक्षा के लिए अनुकूल समय है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों के तेज को देखकर आज उनके शत्रु भी परास्त होंगे, जिनसे उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे।

वृष : व्यवसाय को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। सुखद यात्रा का संयोग है।

मिथुन : मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हें आप दूर करने के लिए अपने पिता व भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

 

कर्क : छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। जॉब में प्रोमोशन संभव है।

सिंह : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यक्ति करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या : छात्र शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। आज संतान के करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी मित्र से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यवसायी आज किसी की भी कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करें।

तुला : जॉब में संघर्ष है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव हो सकता है। आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई परेशानी का कारण बन सकता है।

वृश्चिक : परिवार में किसी बात को लेकर अति हर्ष हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आपका मन अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होगा, जिनके साथ आप पुराने गिले-शिकवों की दूर करेंगे। आज आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

धनु : आज राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल समय है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज कारोबार कर रहे लोगों की कोई लंबे समय से लटकी हुई डील पूरी होने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा।

मकर : व्यवसाय में उन्नति होगी। जॉब में प्रोमोशन मिलने की संभावना है। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आपको ससुराल पक्ष से साले अथवा ससुर से धन लाभ प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके कुछ शत्रु भी सक्रिय रहेंगे।

कुम्भ : बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ मिलने की संभावना है। यदि विधार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याए आ रही थी, तो आप उनका समाधान खोजने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा से संबंधित कोई अहम सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन : व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित धन को निवेश करने से पहले किसी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज वाहन सुख का योग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se sprašujete, kako združiti okus in zdravje na krožniku? Koristni nasveti vam pomagajo temo bolje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Med pečenjem in kuhanjem zelenjave je razlika podobna kot med hrustljavim in mehkim zalogajem: oboje je lahko okusno. Z nekaj zelišči in malo olja ohranimo tudi hranilno vrednost.