धर्म

17 मई 2022 मंगलवार राशिफल

 मेष : जॉब में परफार्मेंस सुखद रहेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। आज का दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष : आज धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलने की संभावना है। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

मिथुन : शिक्षा में प्रगति होगी। नौकरी में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आज के दिन आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन प्रेम का साथ मिलेगा।

 

कर्क : आज का दिन धार्मिक कार्यों का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आज के दिन आप भावुक बने रहेंगे। आपके प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको व्यापार एवं संतान का साथ मिलेगा।

सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपकी भौतिक सुख सम्पदा में वुद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

कन्या : जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रिश्तों में आज तनाव ला सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी।

तुला : पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। आज के दिन आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा धन का आगमन बढ़ेगा।

वृश्चिक : आज सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता हो जाएगी। आपको प्रेम का साथ मिलेगा। गरीबों की मदद करने से स्‍वयं भी लाभ होगा।

धनु : आज जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति के संकेत हैं। आज के दिन नेत्र पीड़ा व सिर दर्द से परेशान रहेंगे। व्यवसायिक घाटा हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

मकर : आज आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा से लाभ मिल सकता है। व्यापार एवं स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ : आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। आज के दिन आपको सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

मीन : आज धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। पूजा पाठ में आपका मन लगेगा। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.