धर्म

नवसंवत्सर में राजा शनि होने से उक्त फलों में न्यूनता रहेगी

इंदौर
 हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2079 की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (2 अप्रैल) से होगी। इस नवसंवत्सर का नाम नल है। इसके राजा शनि और मंत्री देवगुरु बृहस्पति होंगे। नववर्ष अलग-अलग राशि के जातकों को अलग-अलग फल प्रदान करेगा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस वर्ष पेयजल संबंधी समस्याओं के साथ राजनीतिक मतभेद देखने को मिलेंगे। शासन की लोक लुभावन नीतियां भी नजर आएंगी। न्याय और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। मौद्रिक नीति में परिवर्तन के साथ उड़द, कोयला, लकड़ी, लोहा, कपड़ा, स्टील महंगे होंगे।

 जिस वार को नवसंवत्सर आरंभ होता है, उस वार का अधिपति ग्रह वर्ष का राजा होता है। इस बार शनिवार के दिन हिंदू नववर्ष आरंभ हो रहा है, इसीलिए नवसंवत्सर का राजा शनि होगा। बृहस्पति के मंत्री होने से सभी प्रकार के अनाज की अच्छी पैदावार और शासन की नीतियों के कारण सर्वत्र प्रसन्नता रहती है। किंतु राजा शनि होने से उक्त फलों में न्यूनता होती है। नववर्ष में मेष राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा, मिथुन के लिए आर्थिक लाभ और सिंह वालों को संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलने का योग बन रहा है।

ऐसा रहेगा नवसंवत्सर

मेष : नए व्यवसाय और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक समस्या से निजात के अवसर बन रहे हैं। अप्रैल से अक्टूबर तक लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।

वृषभ : आर्थिक लाभ के साथ खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कागजी कार्यवाही में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

मिथुन : सम्मान में वृद्धि के साथ व्यापार के विस्तार और नौकरी में पदोन्नाति की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर बनेंगे।

कर्क : सप्तम भाव में शनि के कारण सफलता में देरी हो सकती है। इसके चलते निवेश में सावधानी बरतें। नवीन परिचय मन को प्रसन्नता देंगे।

सिंह : अनायास आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। संतान की ओर से अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। श्वास और रक्तचाप की समस्या से सावधान रहें।

कन्या : वैवाहिक संबंधों में ध्यान दने की आवश्यकता है। पारिवारिक विवाद आपसी समन्वय से सुलझाने होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

तुला : जुलाई से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ परिवार से प्रेम और सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा।

वृश्चिक : भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। वाणी में संयम बरतें। आर्थिक रूप से समय अच्छा है।

धनु : अधिकारियों से सम्मान मिलने के योग हैं। राहु के कारण पेट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मकर : निवेश में सावधानी बरतें की आवश्यकता है। कार्य स्थल पर उपजे मानसिक तनाव के कारण पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

कुंभ : आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। उनके सहयोग से कठिन समय भी सहजता से गुजर जाएगा।

मीन : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छी सूचना मिल सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici spesso consigliano di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per ogni progetto personale. Per scegliere tono, piattaforma e contenuti con più consapevolezza, vale la pena approfondire l'argomento. Pochi o troppi mirtilli: cosa cambia colazione dolce Caffè nero o zuccherato: aggiunta benefica Potare male le rampicanti prima della primavera quattro bevande meglio degli spuntini serali Con l'arrivo dell'autunno, vale la pena dare al proprio spazio online una voce più personale: brevi note, immagini scelte e riflessioni sincere aiutano a costruire un dialogo costante con i lettori.