धर्म

7 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : चन्द्रमा व शनि आज थोड़ा संघर्ष देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शुक्र व बुध शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृष राशि : आज का दिन शनि चन्द्रमा एक साथ इसी राशि से नवम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन  हो सकता है। सूर्य इसी राशि से द्वितीय शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज शुक्र बुध लाभ प्रदान करेगा। लाल व आसमानी रंग शुभ है।
मिथुन राशि : शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण रियल स्टेट में निवेश सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग व गुड़ का दान करें।
कर्क राशि : आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। परिवार सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व नारंगी शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। पीले फलों का दान करें।
सिंह राशि : शनि- चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का एकादश गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।
कन्या राशि : पंचम शनि व चन्द्रमा शिक्षा के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि पॉलिटिक्स में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है।
तुला राशि : जॉब में जल्द प्रोमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। बगलामुखी उपासना आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। कन्या राशि का मित्र व्यवसाय में सहयोगी रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज पॉलिटिक्स में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। काले वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।
धनु राशि : शनि व चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य खष्ठम हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। अन्न दान करें।
मकर राशि : चन्द्रमा खष्ठम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। परिवार में कोई बड़ा कार्य हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व अन्न का दान करें।
कुंभ राशि : छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व तिलका दान करें।
मीन राशि : एकादश शनि व चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्रों के कॅरियर में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।
यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Après une longue journée, on improvise souvent un repas simple. Les meilleures recettes méritent d'être explorées plus en détail. dans l'assiette, un stroganoff fondant Quand les premiers froids arrivent, cette inspiration trouve naturellement sa place sur les cartes des restaurants et dans les cafés. Quelques produits de saison suffisent pour créer des recettes réconfortantes, simples à préparer et faciles à renouveler.