धर्म

5 मार्च राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी, साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के खास काम भी आज पूरे हो सकते हैं। आप अपनी कई योजनाओं और विचारों के बीच तालमेल बनाने की कोशिशों में लगे रहेंगे। किसी के लिए की गई मदद आपके भविष्य के लिए लाभदायी सिद्ध होगी।

वृषभ राशि : आपके लिए आज का दिन सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा। परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार के लोगों का साथ और सानिध्य मिलेगा। काम में बरकत आएगी। इनकम बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा, जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि : आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि : आज आपको वह शौहरत और पहचान मिलेगी, जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। खानपान पर ध्यान दें वरना स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि : आपके लिए आज का दिन बाद बढ़िया रहने वाला है। आपकी सोच समझ विकसित होगी और आप मजबूती से हर काम को अंजाम देंगे, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी।

कन्या राशि : आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जाएंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

तुला राशि : आज काम में दबाव पड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। कुछ नई योजनाएं कार्यान्वित की जा सकती हैं। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आपके जीवन में नए समय का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि : आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन नतीजे अधिकतर आपके पक्ष में आएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है, लेकिन आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलने से हर काम को और भी बढ़िया तरीके से अंजाम देंगे।

धनु राशि : आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे।

मकर राशि : बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आज आपको अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखना होगा, क्योंकि उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप बहुत बातूनी मूड में भी रहेंगे और अपनी बातों से अपने आसपास के लोगों को भी हंसाते-गुदगुदाते रहेंगे।

कुंभ राशि : आपके लिए आज का दिन कमजोर कहा जा सकता है, क्योंकि आपके खर्चे भी बढ़ेंगे और तनाव भी बढ़ेगा। आप के ऑफिस में काम का बोझ आपके सर चढ़कर बोलेगा, जिससे आपको थकान भी हो सकती है और आप मानसिक रूप से भी दबाव महसूस करेंगे।

मीन राशि : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आज शाम को आप किसी पारिवारिक समारोह में जाएंगे।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controllo il telefono prima del caffè e noto quanto tempo affidiamo ai contenuti personali. Per capire meglio questo fenomeno, vale la pena approfondirne origini e possibilità. Pochi o troppi mirtilli: cosa cambia colazione dolce o salata: Caffè nero o zuccherato: aggiunta benefica Potare male le rampicanti prima della primavera quattro bevande meglio degli spuntini serali alimentazione ideale per i reni Autunno: guida Mirtilli o banane: meglio per la pressione Ogni mattina, davanti al caffè, mi accorgo di quanto bastino poche righe per mettere ordine nei pensieri. Un blog personale cresce così: con costanza, curiosità e una voce riconoscibile.