धर्म

18 से 24 मार्च साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष साप्ताहिक राशिफल : विचार में अस्पष्टता रहेगी और स्वभाव में परिवर्तन होगा। आपके नए कार्यो के प्रति उत्साह में कमी आएगी और दूसरों पर ज्यादा निर्भर न होने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और कार्य के प्रति मन उदास रहेगा। बुध एवं गुरुवार को प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपको अच्छी खबरें मिलेंगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। शुक्र एवं शनिवार मनचाहे कार्य नहीं कर पाएंगे। इन दो दिनों में आपको संभलकर रहना होगा। प्रेम के मामलों से दूर रहें, क्योंकि आपका विवाद हो सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल : संतान से सुख एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्यों को तुरंत करने की आदत से लाभ होगा। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं शुभ समाचार ज्ञात होगा। विरोधी शांत रहेंगे एवं समस्याओं का निदान होगा। बुधवार एवं गुरुवार को आलस्य से कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य को टालने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और मनोरंजन के साधनों की ओर आकर्षित होगें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुखद आश्चर्यजनक सूचना प्राप्त हो सकती है। परिवार एवं संतान से संबंधों में सुधार होगा। धन की प्राप्ति होगी। नए कार्य मिलने की संभावना है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल : सप्ताह के आरंभ में किसी कार्य में नाकामी मिल सकती है। निकट के लोगों की नाराजगी कम होगी। अपनी बात दूसरों को समझाने में सफल होंगे। कई नए संपर्क बनेंगे एवं उनका लाभ मिलेगा। मंगलवार की शाम से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा एवं बाधाओं में कमी आएगी। संतान सुख प्रदान करेगी एवं बुधवार भी सामान्य से अच्छा बीतेगा। गुरुवार को संभावित लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को चिंताएं अधिक रहेंगी एवं कार्य में मन नहीं लगेगा। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे।

कर्क साप्ताहिक राशिफल : रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य भी सहयोग देगा एवं रहस्यमय विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आय उत्तम बनी रहेगी एवं कार्य समय पर होंगे। बुधवार एवं गुरुवार को व्यवहार में परिवर्तन होगा एवं मन उदासीन रहेगा। आपको सब कुछ मिलने के बाद भी अज्ञात इच्छा बनी रहेगी। इस सप्ताह मेहनत ज्यादा एवं आय कम होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी

सिंह साप्ताहिक राशिफल : द्वितीय चंद्र इस सप्ताह आर्थिक लाभ देगा और आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा। आप प्रतिद्वंदियों को भी मात देने में सफल होंगे। स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे। बुधवार एवं गुरुवार को शुभ समाचार प्राप्त होने के आसार हैं। नया वाहन एवं मकान को खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी एवं अटके कार्यों में गति आएगी। शुक्रवार एवं शनिवार को निराशा का भाव हावी रहेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल : व्यर्थ की बातों में समय नाश होने से परेशान रहेंगे। पिता से अनबन हो सकती है एवं सहयोगियों से भी निराशा होगी। धन की कमी नहीं रहेगी, किंतु अन्य कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने से परेशानी बनी रहेगी। प्रलोभन देने वाली योजनाओं से दूर रहें। बुधवार एवं गुरुवार को सामान्य महसूस करेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं कार्य में गति रहेगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रभाव में वृद्धि होगी एवं भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में गति रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। यात्रा का योग है।

तुला साप्ताहिक राशिफल : सप्ताह के आरंभ में अति व्यस्तता से परेशान हो सकते हैं एवं लाभदायक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यय की अधिकता होगी एवं अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न होंगी। बुधवार एवं गुरुवार को उच्च वर्ग के लोगों से मुलाकात होगी एवं नए कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। समस्याओं का निदान होगा एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको अटका हुआ धन मिल सकता हैं। प्रेम में विरह का योग है। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : इस सप्ताह एकादश चंद्र से आय की प्राप्ति होगी। भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी एवं आपकी योजनाएं सफल होंगी। चंद्रमा बुधवार एवं गुरुवार को अव्यवहारिक प्रदर्शन करवाएगा। मित्रों एवं परिवार के लोगों से दूरी बढ़ेगी। संयम से काम लें अन्यथा कई कार्य बिगड़ सकते हैं। खर्च भी अधिक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को समय में सुधार होगा एवं आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। अटके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी। आपको नए मित्र मिलेंगे।

धनु साप्ताहिक राशिफल : कार्य की अधिकता होगी एवं पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी। बुधवार एवं गुरुवार को परिस्थितियां धनदायक स्थिति निर्मित कर सकती हैं। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी एवं नए कार्यों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। दिए हुए धन की वापसी संभव है। उन्नति चरम पर होगी हर कार्य को आसानी से बनाने में सफल होंगे एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शांति से रहें। आपके व्यय बढ़ेंगे एवं क्रोध की अधिकता होगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल : चंद्र नवम होने से धन की तंगी दूर होगी एवं कई प्रकार की दिक्कतों से आराम मिलेगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आय उन्नत बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। आंतरिक मामलों में दूसरे के हस्तक्षेप से कार्य बिगड़ सकते हैं। आय अच्छी बनी रहेगी एवं व्यस्तता अधिक होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को धन की प्राप्ति होगी एवं ऋण संबंधी मामले सुलझेंगे। मन प्रसन्न रहेगा एवं सफलताएं प्राप्त होंगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल : सप्ताह के आरंभ में परेशानी रहेगी एवं व्यय की अधिकता के साथ वाहन आदि से भी समस्याएं आ सकती हैं। आय कम रहेगी एवं विवाद भी हो सकते हैं। बुधवार एवं गुरुवार से उत्तम योग निर्मित होंगे। न्यायालयीन एवं विवादपूर्ण मामलों में विजय मिलेगी। समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। आय बढ़ेगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। शुक्रवार एवं शनिवार को विशेष कार्य हो जाने से ख़ुशी मिलेगी। साथी के प्रति असंतोष कम होगा एवं प्रेम की वृद्धि होगी।

मीन साप्ताहिक राशिफल : आपको चंद्र की पूर्ण दृष्टि से लाभ होगा। उच्च पद की इच्छा पूरी होगी एवं बाधित कार्यों में भी गति आएगी। पूर्व की योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। बुधवार एवं गुरुवार को कुछ लोग कार्यशैली से नाराज भी हो सकते हैं, किंतु अच्छे परिणाम प्रशंसा भी दिलाएगें। शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। व्यय बढ़ेगा एवं आपके घर का सामान खराब हो सकता है। प्रेम के मामले में कुछ संकट हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Med pečenjem in kuhanjem na pari je razlika večja, kot se zdi: prvi način pričara hrustljavost, drugi pa ohrani več svežine. To temo je vredno podrobneje raziskati. Kako ohraniti vitamine brokolija? po nasvetu znancev skuhaj jabolčno marmelado Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro vidimo, da za okusen in zdrav obrok ne potrebujemo veliko. Nekaj sveže zelenjave, stročnic in zelišč se lahko spremeni v preprosto kosilo, ki nas prijetno nasiti.